एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, AICC सचिव ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक, दिया 'जीत का मंत्र'

Rajasthan Assembly Election 2023: बैठक में सहप्रभारी ने विधानसभा 2023 के चुनाव को लेकर जिले का फीडबैक लिया और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए एकजुट होकर कांग्रेस को फिर सत्ता में लाने के लिए कहा.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में इसी साल 2023 में विधानसभा का चुनाव होना है. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की मुख्य राजनीतिक पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं. कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त तीन सहप्रभारियों को अलग-अलग जिले की जिम्मेदारी दी गई है. सहप्रभारी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.

कांग्रेस द्वारा नियुक्त की गई सहप्रभारी और एआईसीसी सचिव अमृता धवन ने करौली के एक रिसॉर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली. बैठक में सहप्रभारी ने विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जिले का फीडबैक लिया और कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए एकजुट होकर मेहनत कर कांग्रेस को फिर सत्ता में लाना है.

'कांग्रेस विधायकों ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल'

सह प्रभारी धवन ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, सत्ता और संगठन का संतुलन, कामकाज और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की. इस दौरान सहप्रभारी के साथ जिला प्रभारी ललित यादव, पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा, करौली विधायक लाखन सिंह, हिंडौन विधायक भरोसी लाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कार्यकर्ता के दम पर ही विधायक, मंत्री बनते हैं.

करौली के विधायक लाखन सिंह ने कहा कि कांग्रेसी ही कांग्रेस को कमजोर करने में लगे हैं. जीतने के लिए कांग्रेसियों में करंट होना चाहिए. पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि करौली में कांग्रेस पार्टी मजबूत है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं. कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलना चाहिए और कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकट दे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों को उसका साथ देना चाहिए. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं. सभी योजनाएं आमजन को राहत पहुंचाने वाली योजनाए हैं. इनका प्रचार प्रसार कर पात्र व्यक्ति को उसका लाभ दिलाना चाहिए.

पहलवान आंदोलन पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

जिला प्रभारी ललित यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र में महिला पहलवान अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, लेकिन प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं. महिला पहलवानों को लेकर उनका कोई भी स्टेटमेंट नहीं आया है. जिला प्रभारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि विधानसभा के चुनाव में जीत दर्ज करनी है और उसके बाद लोकसभा चुनाव भी जीतना है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: पेपर लीक सरगना भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड का भी हो गया था PTI में चयन, बोर्ड ने ऐसे सुधारी गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget