एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पेपर लीक सरगना भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड का भी हो गया था PTI में चयन, बोर्ड ने ऐसे सुधारी गलती

Jaipur News: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक 24 दिसंबर को हो गया था.इसके बाद पुलिस ने 27 दिसंबर को भूपेंद्र सारण की प्रेमिका प्रियंका विश्नोई को गिरफ्तार किया था.

Rajasthan PTI Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPCS) शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड के मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण का अब पीटीआई भर्ती से भी कनेक्शन सामने आया है. उसकी प्रेमिका प्रियंका विश्नोई का भी पीटीआई भर्ती में चयन हो गया था, लेकिन रिजल्ट जारी करने से ठीक पहले जांच-पड़ताल में उसका नाम नजर आने पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने उसका चयन निरस्त कर दिया. पिछले साल दिसंबर में सारण के जयपुर स्थित ठिकानों पर पुलिस की दबिश में कई विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्रियां मिली थीं. इसके बाद से प्रियंका को मानसरोवर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया था.प्रियंका के पास ओमप्रकाश जोगेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी (OPJS) विवि की डिग्री थी.

प्रियंका विश्नोई की गिरफ्तारी

पीटीआई भर्ती के चयनितों के दस्तावेजों की जांच शिक्षा विभाग ने 10 टीमें लगाकर 2 से 16 दिसंबर, 2022 तक जयपुर स्थित गुरुनानक संस्थान में की थी.यहां छह दिसंबर को तीसरे नंबर की टीम ने प्रियंका के दस्तावेजों की जांच की थी. उधर, बोर्ड ने करीब 300 अभ्यर्थियों की डिग्री को फर्जी मानते हुए चयन रोक लिया.

शिक्षा विभाग की टीम ने लापरवाही बरतते हुए दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रियंका विश्नोई के दस्तावेजों को सही मानते हुए इसका नाम चयन सूची में भेज दिया.परिणाम जारी करने से ठीक पहले जब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखी तो प्रियंका का नाम सामने आया.इस नाम को देखकर बोर्ड के अधिकारी चौंक गए. उन्होंने तुरंत पुलिस से इसका वेरिफिकेशन कराया तो यह सारण की प्रेमिका ही निकली.इसके बाद बोर्ड ने तुरंत इसका चयन निरस्त कर दिया.

सूची तैयार करने में हुई गलती

शिक्षा विभाग ने 2 से 16 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन किए. इसके बाद 24 दिसंबर को वरिष्ठ अध्यापक भर्ती का पेपर लीक हो गया. पुलिस ने 27 दिसंबर को भूपेंद्र सारण की प्रेमिका प्रियंका विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया. शिक्षा विभाग ने 13 जनवरी को अंतिम चयन सूची बोर्ड को भिजवाई थी, लेकिन इसको अपडेट नहीं किया और प्रियंका का नाम भी भेज दिया.

इन विश्वविद्यालयों के डिग्रियों की होगी जांच

बोर्ड ने 12 विश्वविद्यालयों की सूची शिक्षा विभाग को भेजी है, जिनके डिग्रियों की जांच होगी. इनमें ओपीजेएस विवि चूरू, सिंघानिया झुंझुनूं, सनराइज अलवर, जेएस शिकोहाबाद यूपी, चौधरी देवीलाल हरियाणा, रणवीर सिंह जींद, गोडवाना गढ़ चिरौली, आरटीएम नागपुर, टांटिया गंगानगर, बीआर अंबेडकर आगरा, एचएनबीजी गढ़वाल, इंदिरा गांधी विवि मीरपुर की डिग्रियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं.

दस्तावेज सत्यापन के बाद शिक्षा विभाग से मिली योग्य अभ्यर्थियों की सूची की जांच करते समय प्रियंका विश्नोई का नाम सामने आया.इसका पुलिस से वेरिफिकेशन कराया गया. इसके बाद उसका चयन निरस्त कर दिया. उसे डिबार भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, गाइडलाइन पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
CM भजनलाल के आरोपों पर अशोक गहलोत का पलटवार, 56 साल पुरानी दुकान का बताया सच
CM भजनलाल के आरोपों पर अशोक गहलोत का पलटवार, 56 साल पुरानी दुकान का बताया सच
जयपुरः खाद-बीज दुकान पर बढ़ी तकरार, CM भजनलाल के आरोप पर अशोक गहलोत का पलटवार
जयपुरः खाद-बीज दुकान पर बढ़ी तकरार, CM भजनलाल के आरोप पर अशोक गहलोत का पलटवार
कोटा: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, स्कूटी को मारी टक्कर, फिर पाइप-चाकू से युवक पर टूट पड़े हमलावर
कोटा: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, स्कूटी को मारी टक्कर, फिर पाइप-चाकू से युवक पर टूट पड़े हमलावर

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
Embed widget