एक्सप्लोरर

'संविधान संशोधन तो होते आए हैं लेकिन...', राजनाथ सिंह के बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार

Ashok Gehlot News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, आज संविधान बचाओ दिवस मनाया जा रहा है तो यह स्थिति क्यों पैदा हुई? संविधान संशोधन के समय में कुछ तो ऐसी प्रक्रियाएं अपनाई गई होंगी.

Ashok Gehlot on Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने संविधान में सबसे ज्यादा बदलाव किए, ताकि विरोधियों को दबाया जा सके. अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "कई सरकारें बदली हैं. बदलाव और संविधान संशोधन तो होते आए हैं लेकिन संविधान पर जो खतरा मंडरा रहा है उसमें फर्क है. आज संविधान बचाओ दिवस मनाया जा रहा है तो यह स्थिति क्यों पैदा हुई?"

अशोक गहलोत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "संविधान संशोधन के समय में कुछ तो ऐसी प्रक्रियाएं अपनाई गई होंगी. अगर ये लोग प्रक्रिया पूरी करते तो कई बड़े इश्यू होते हैं,जिन्हें पब्लिक डोमेन में लाना पड़ता है. राष्ट्रीय बहस होती है, उसके बाद सरकार फैसला करती है कि जनता का रुख क्या है. ये इन सब से हटकर शार्ट कट के माध्यम से कैबिनेट से पास करवाए. इसलिए जनता में अविश्वास पैदा हो गया."

अशोक गहलोत ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, "यही लोकसभा चुनाव में मुद्दा बन गया था. इन्होंने जो समय-समय पर ब्लंडर किए, उसके कारण इश्यू बना. अब ये बार-बार खुद ही संविधान का नाम ले रहे हैं. यह नौबत ही क्यों आई. राजनाथ सिंह ने क्या कहा, पंडित नेहरू के जमाने में और उसके बाद लगातार हम देख रहे हैं कि संशोधन होते रहते हैं. इन्होंने विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया है. यह तो इनके वक्त में ऐसी स्थिति बनी है. पहले ऐसा कभी नहीं होता था."

गहलोत ने कहा, "पंडित नेहरू जैस व्यक्तित्व, वो एक महापुरुष के रूप में थे. उनके बारे में जो कमेंट करते हैं, अब उनसे क्या उम्मीद करें. संविधान कोई एक दिन में नहीं बना है. आजादी के बाद देश में महापुरुषों द्वारा जो-जो भावना प्रकट की गई. उनकी भावनाओं का निचोड़ संविधान में शामिल किया गया है. इसलिए आज जब हम कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है. संविधान के तहत जो संस्थाएं बनी हुई हैं अगर इन्हें कमजोर किया जा रहा है, वो दबाव में काम कर रही हैं, तो ये भी संविधान को बदलने की तरह ही है."

बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं बीजेपी सांसद सी.पी. जोशी ने कहा, "कांग्रेस के पास कहने के लिए बहुत कुछ ज्यादा नहीं है. महात्मा गांधी के कामों, सिद्धांतों और उनके दिए हुए संदेशों को आगे बढ़ाने का जो काम पीएम मोदी की सरकार ने किया है वो किसी और सरकार ने नहीं किया. कांग्रेस को गांधी परिवार के आगे कुछ दिखाई देता है या नहीं?"

उन्होंने कहा, "आपने(कांग्रेस) सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री को कभी याद नहीं किया. संविधान और संविधान निर्माताओं के संविधान निर्माण की बात को सिरमौर बनाकर बीजेपी काम करती है और कांग्रेस के लोग इसे दिखावे के तौर पर जेब में लेकर घूमते हैं. इसलिए कांग्रेस के लोगों को इसमें सीख देने की जरूरत नहीं है."

ये भी पढ़ें: MP-Rajasthan Cold Wave: एमपी-राजस्थान में टूट सकता है सर्दी का रिकॉर्ड! अगले 4 दिन के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget