एक्सप्लोरर

MP-Rajasthan Cold Wave: एमपी-राजस्थान में टूट सकता है सर्दी का रिकॉर्ड! अगले 4 दिन के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी

Rajasthan-MP Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप रहेगा. जबकि एमपी में अगले चार दिनों तक तेज ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की गई है.

Rajasthan-Madhya Pradesh Weather Update: राजस्थान में इन दिनों शीतलहर का कहर जारी है. बर्फीले इलाकों से आने वाली हवाओं के चलते प्रदेश के सभी जिले सर्दी की चपेट में आ गए हैं. सीकर और चूरू जैसे इलाकों में पिछले एक-दो दिनों से लगातार बर्फ जम रही है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर सीकर में दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप रहेगा. राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में कोल्ड वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक फतेहपुर, उदयपुर, कोटा, झुंझुनूं, अजमेर, सीकर, चूरू में सबसे ज्यादा ठंड का असर नजर आएगा. इस बार पिछले कई सालों के मुकाबले अधिक ठंड रह सकती है. वहीं सर्दी कई सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अजमेर में 6.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.0 में डिग्री, जयपुर में 9.2 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, कोटा में 6.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4.7 डिग्री, बाड़मेर में 10.2 डिग्री, जैसलमेर में 8.8 डिग्री, जोधपुर में 10.3 डिग्री, बीकानेर में 6.6 डिग्री, चूरू में 3.1 डिग्री, श्री गंगानगर में 6.4 डिग्री, माउंट आबू में 1.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

मध्य प्रदेश मौसम का अपडेट
मध्य प्रदेश कड़ाके की ठंड से कांप उठा है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और उत्तर भारत से सर्द हवाओं के आने कारण मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक तेज ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है. कई जिलों में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. आज शनिवार को जबलपुर-सिवनी समेत 18 जिलों में शीतलहर चलेगी.

मौसम विभाग भोपाल के अनुसार, नीमच, मंदसौर, धार, शाजापुर, राजगढ़, सागर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में सर्द हवा चलेंगी. वहीं सीहोर, रायसेन, विदिशा में सर्द-वा चलने के साथ कोल्ड डे भी रहेगा. नरसिंहपुर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. 

प्रदेश में शीतलहर जन जीवन को प्रभावित करने लगी है, ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ियों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है. स्कूल 9 बजे से पहले और आंगनबाड़ी 10 बजे से पहले नहीं खोले जाने के निर्देश जारी किये गए है.

इस बार पहले पखवाड़े में ही कड़ाके की ठंड इस साल दिसंबर की सर्दी ने ट्रेंड बदल दिया है. पिछले 10 साल का रिकॉर्ड और ट्रेंड देखें तो दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में तेज सर्दी का असर है. भोपाल और इंदौर की रात तो पिछले दो साल में सबसे ठंडी रही हैं यानी दिसंबर की ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है.

ये भी पढ़ें- अपने घर में गोली मारकर बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट देख मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget