एक्सप्लोरर

Rajasthan News: नए जिलों के गठन से मतदाताओं को साधेगी गहलोत सरकार, आखिरी बजट में CM कर सकते हैं एलान

Rajasthan News: जिलों के गठन को लेकर गठित कमेटी अगले महीने रिपोर्ट सौंपने वाली है. बालोतरा, फलौदी, ब्यावर, हिंडोली, कोटपूतली, बहरोड, निवाई, हिंडौन और गंगापुर सिटी को नया जिला बनाया जा सकता है.

Rajasthan News: राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव (Rajasthan assembly election) होने की वजह से अब अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot government) ने मतदाताओं को रिझाने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. सरकारी कार्मिकों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम और संविदा कर्मियों को नियमित करने की घोषणा के बाद गहलोत सरकार अब नए जिलों के गठन के जरिये मतदाताओं को साधने की कोशिश में है. इसके लिए गठित कमेटी अगले महीने में रिपोर्ट सौंपने वाली है. उसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा करीब नौ से दस नए जिलों के गठन का एलान अपने कार्यकाल के आखिरी बजट में करने की संभावना जताई जा रही है.

राजस्थान में लंबे समय से नए जिलों के गठन की मांग उठ रही है. वैसे भी प्रदेश में कई जिले ऐसे हैं जो क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से काफी बड़े हैं. ऐसे में सरकार की मंशा यही है कि जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से उन जिलों को छोटा करके नए जिले गठित किए जाएंगे. वहीं नए जिलों के गठन से सरकार को भी विधानसभा चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद है. 

कांग्रेस विधायकों का है दबाव
प्रदेश भर से गहलोत सरकार को करीब 20 से अधिक शहरों से जिले बनाने के अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए हैं लेकिन माना जा रहा है कि सरकार केवल नौ से दस जिलों पर ही फोकस किए हुए हैं. नए जिलों के गठन के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर दबाव बनाया हुआ है. पचपदरा विधायक मदन प्रजापत बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर बजट सत्र से ही नंगे पांव रहने का प्रण ले चुके हैं. वे बिना जूते चप्पल के ही रह रहे हैं.

राम लुभाया की अध्यक्षता में कमेटी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2022-23 में नए जिलों के गठन को लेकर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राम लुभाया की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था. कमेटी नए जिलों के गुण-अवगुण, क्षेत्रीय संतुलन और अन्य मापदंडों पर काम कर रही है और इसके लिए बाकायदा आमजन के साथ साथ जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया जा रहा है. चर्चा यही है कि कमेटी अपनी रिपोर्ट दिसंबर माह में सरकार को सौंप देगी और उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पांचवें और अंतिम बजट में नए जिलों की घोषणा करेंगे.

प्रतापगढ़ बना था आखिरी जिला
राजस्थान में अभी 33 जिले हैं. वर्ष 2008 में तत्कालीन वसुंधरा सरकार ने प्रतापगढ़ को जिला बनाया था. उसके बाद अभी तक किसी नए जिले का गठन राजस्थान में नहीं हो पाया है. अब बालोतरा, फलौदी, ब्यावर, हिंडोली कोटपूतली, बहरोड, निवाई, हिंडौन और गंगापुर सिटी को नया जिला बनाया जा सकता है. इसके अलावा डीडवाना, रामगंजमंडी और उदयपुरवाटी को भी लंबे समय से जिला बनाने की मांग उठती रही है.

Rajasthan News: कांग्रेस नेताओं को दी गई गुजरात चुनाव जिताने की जिम्मेदारी, इन मंत्री-विधायकों ने संभाला मोर्चा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget