एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कांग्रेस नेताओं को दी गई गुजरात चुनाव जिताने की जिम्मेदारी, इन मंत्री-विधायकों ने संभाला मोर्चा

गुजरात में बड़ी संख्या में राजस्थानी लोग रहते हैं, जिनमें 4 लाख आदिवासी बताए गए हैं जो दक्षिण राजस्थान से हैं. सूरत में 2.75 लाख और अहमदाबाद में 2.25 लाख से ज्यादा राजस्थानी बसे हैं.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज रही है. चुनाव में जीत हासिल कर सूबे की सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस बेताब है. खास बात है कि इस बार गुजरात चुनाव की कमान राजस्थानी नेता संभाल रहे हैं. चुनाव प्रभारी रघु शर्मा राजस्थान सरकार में मंत्री रहे हैं और केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  (Ashok Gehlot) वरिष्ठ पर्यवेक्षक हैं. गहलोत सरकार के 12 मंत्री व 10 विधायकों समेत 25 से अधिक बड़े नेताओं को पार्टी ने चुनाव का जिम्मा सौंपा है. 26 में से 20 लोकसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षक राजस्थान के नेता हैं. करीब 200 विधानसभा क्षेत्रों में टिकट वितरण, प्रचार और चुनाव की रणनीति बनाकर जीत हासिल करने में राजस्थानी नेता अहम भूमिका निभा रहे हैं.

इन मंत्री-विधायकों को दी जिम्मेदारी
राजस्थान सरकार के मंत्री बी.डी. कल्ला को आनंद, अशोक चांदना को बनासकांठा, शकुंतला रावत व अशोक बैरवा को सुरेंद्र नगर, राजेंद्र यादव को जामनगर, सुरेश मोदी को गांधीनगर, प्रमोद जैन भाया व पानाचंद मेघवाल को राजकोट, अमीन कागजी व धर्मेंद्र राठौड़ को अहमदाबाद वेस्ट, हाकम अली को अहमदाबाद पूर्व, उदयलाल आंजना को मेहसाणा, राजकुमार शर्मा को सूरत, साले मोहम्मद व इंद्राज गुर्जर को कच्छ, रामलाल जाट को पाटन, महेंद्र गहलोत व करण सिंह यादव को जूनागढ़, सुखराम विश्नोई व गोपाल मीणा को अमरेली, अमित चाचाण को खेड़ा, ताराचंद भगोरा को पंचमहल, अर्जुन बामणिया को छोटा उदयपुर, महेंद्रजीत मालवीय को दाहोद, गोविंदराम मेघवाल को भरूच, रामलाल मीणा को बारडोली लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

51 विधानसभा क्षेत्रों में राजस्थानी वोटर
गुजरात की कुल आबादी करीब 7 करोड़ 4 लाख है. इसमें लगभग 1.50 करोड़ दूसरे राज्यों से आए लोग हैं. पड़ोसी राज्य होने से यहां बड़ी संख्या में राजस्थानी भी बसे हैं. कुल 51 शहरों में 15 लाख से ज्यादा प्रवासी राजस्थानी होने का अनुमान है. इनमें 4 लाख आदिवासी बताए गए हैं जो दक्षिण राजस्थान से हैं. गुजरात के दो बड़े जिलों में ही 5 लाख राजस्थानी रहते हैं. सूरत में 2.75 लाख और अहमदाबाद में 2.25 लाख से ज्यादा राजस्थानी बसे हैं.

आज जारी होगी पहले चरण की अधिसूचना
गुजरात चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा जिसकी अधिसूचना 5 नवंबर को जारी होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर है. 15 नवंबर को नामांकन की जांच होगी. इसके बाद 17 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे. एक दिसंबर काे मतदान होगा. 8 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

Bharatpur News: भरतपुर संभाग के सबसे बड़े महिला अस्पताल का जायजा लेने पहुंचीं BJP सांसद, बोलीं- राम भरोसे चल रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget