एक्सप्लोरर

Rajasthan: गहलोत सरकार में कब-कब हुए पेपर लीक, 400 करोड़ वसूलने के बाद भी सरकार कैसे हुई फेल?

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान में पेपर लीक का मामला शांत होने वाला नहीं है. बीजेपी (BJP) इस मसले को भुनाने के लिए इसे विधानसभा चुनाव तक जिंदा रखने का प्रयास कर रही है.

RPSC Paper Leak: राजस्थान (Rajasthan) में शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद ही कांग्रेस सरकार कटघरे में है. विपक्ष के नेता और बेरोजगार युवा लगातार सरकार को टारगेट कर रहे हैं. सरकार ने बीते डेढ़ साल के दौरान करीब 1.30 करोड़ युवाओं से परीक्षा शुल्क के नाम पर करीब 400 करोड़ रुपए वसूल किए हैं. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और कर्मचारी चयन बोर्ड ने 28 बड़ी परीक्षाओं में आवेदन करने वालों से यह मोटी रकम वसूल की है. इसके बावजूद पेपर लीक होने के कारण सरकार कई परीक्षाओं के संचालन में फेल हो गई. सरकार की दोनों बड़ी एजेंसियां विवादों में आ गईं. अब पेपर लीक मामलों को लेकर नौकरी के इंतजार में बैठे बेरोजगार युवाओं में आक्रोश पनप रहा है.

बेरोजगार युवा एकीकृत महासंघ की मांगें
प्रदेश में सरकारी भर्तियों की परीक्षाओं में पेपर लीक होने से बेरोजगार युवा एकीकृत महासंघ में आक्रोश व्याप्त है. संघ का कहना है कि प्रदेश में हुई अधिकांश भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हुआ है. हाल ही में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद युवाओं ने इस परीक्षा को निरस्त करने की मांग की. संघ की मांग है कि पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए. इस मामले में दोषी लोगों की संपत्ति जब्त करें और उनके घरों पर बुलडोजर चलवाएं. आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करें. संघ ने रीट मामले में गठित व्यास कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग भी की है.

गहलोत के कार्यकाल में कब हुए पेपर लीक?
सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कांग्रेस (Congress) सरकार के शासनकाल में बार-बार पेपर रद्द क्यों हो रहे हैं? सवालों से तय है कि पेपर लीक का मामला शांत होने वाला नहीं है. बीजेपी (BJP) इस मसले को भुनाने के लिए इसे विधानसभा चुनाव तक जिंदा रखने का प्रयास कर रही है. हालांकि, आउट हुए पेपर की परीक्षा जनवरी में पुन: आयोजित होगी. अगर सबकुछ ठीक रहा तो बीजेपी के लिए इसे मुद्दा बनाए रखना संभव नहीं होगा. आइए, हम आपको बताते हैं कि पिछले चार साल में कब-कब हुए आरपीएसी के पेपर लीक.

कब कब हुए पेपर लीक-
- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018, 11 मार्च को लीक हुआ और 17 मार्च को परीक्षा रद्द की.
- लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन 29 दिसंबर 2019 को हुआ और पेपर लीक होने के चलते रद्द किया.
- JEN सिविल डिग्रीधारी भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन 6 दिसंबर 2020 को हुआ था जिसे एसओजी की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने रद्द कर दिया.
- रीट लेवल 2 परीक्षा 2021 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 26 सितंबर को आयोजित की गई थी. यह पर्चा भी लीक हो गया और करीब 4 माह बाद सरकार ने पेपर लीक मानते हुए रद्द कर दिया.
- बिजली विभाग टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा 2022 ऑनलाइन हुई थी. इस परीक्षा में पेपर लीक को लेकर काफी बवाल मचा था. इसमें 6 केंद्रों की परीक्षा रद्द हुई थी.
- राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 14 मई 2022 को हुआ था. दूसरी पारी का पेपर वायरल होने पर इसे रद्द कर पुन: परीक्षा आयोजित की.
- वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन राजस्थान चयन बोर्ड ने 12 नवंबर 2022 को किया था, लेकिन पेपर के विकल्प सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से इस पारी की परीक्षा को बोर्ड ने रद्द किया.  
- हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक होने के बाद रद्द किया.
- सेकंड ग्रेड 2022 का पेपर भी लीक होने की वजह से रद्द हुआ था.
- मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सरकार ने परीक्षा को रद्द करते हुए ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन करवाया.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है तापमान, जानिए कैसा रहेगा आज आपके शहर का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget