एक्सप्लोरर

Divya Mittal Bribe Case: घूसखोर ASP को सम्मानित करने वाली थी SOG, पकड़ी गई तो रद्द किया आदेश

दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार घूसखोर एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल का नाम सम्मान दिए जाने वालों की सूची में शामिल था. इस पर हंगामा मचने के बाद उनका नाम सूची से हटा दिया गया है.

RPS Divya Mittal News: दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में एसीबी (ACB) के हत्थे चढ़ी अजमेर एसओजी (Ajmer SOG) की घूसखोर एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल (Divya Mittal) की गिरफ्तारी के बाद जांच में एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हैरानी की बात है कि जो महिला अधिकारी रिश्वत के खेल में शातिर खिलाड़ी के रूप में शामिल थी, उसे एसओजी सम्मानित करने वाली थी. गिरफ्तारी के दो दिन बाद जारी सम्मान सूची में दिव्या का नाम भी शामिल था. सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में बवाल मच गया. मामला सुर्खियों में आने के कारण दूसरे दिन उस सूची से दिव्या का नाम हटाकर संशोधित सूची जारी की गई है.

गिरफ्तारी के दो दिन बाद सम्मान सूची में नाम
एटीएस और एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ने गत 18 जनवरी को एक आदेश जारी किया. जिसमें सम्मानित होने वालों के नाम शामिल था. आदेश में लिखा था कि निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त स्मृति चिन्ह, डीजीपी डिस्क, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा घोषित अति उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक एटीएस और एसओजी में पदस्थापित अधिकारियों, कर्मचारियों को  27 जनवरी 2023 को एटीएस और एसओजी कार्यालय जयपुर में वितरित किए जाएंगे. सभी को निर्धारित यूनिफॉर्म में उपस्थित होना है. इस आदेश में एसओजी में कार्यरत 29 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं. जिनमें 20वें नंबर पर दिव्या मित्तल का नाम भी लिखा है. दिव्या को रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने 16 जनवरी को गिरफ्तार किया था.

बवाल हुआ तो हटाया नाम
एडीजी की ओर से 18 जनवरी को जारी आदेश कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस आदेश में दिव्या मित्तल का नाम लिखा होने से बवाल मच गया. घूसखोर अधिकारी को सम्मानित किए जाने की चर्चाएं होने लगी. इसके बाद 19 जनवरी को एडीजी ने दिव्या का नाम हटाने वाला नया संशोधित आदेश जारी किया. आदेश में लिखा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  की ओर से को गिरफ्तार किए जाने पर दिव्या मित्तल को निलंबित कर दिया है. इसके बाद अंकित दिव्या मित्तल का नाम सम्मान सूची से हटाया जाता है.

दवा कंपनी मालिक से मांगी थी रिश्वत
मामले के अनुसार, परिवादी की दवा बनाने की कंपनी है. एएसपी दिव्या परिवादी की हरिद्वार स्थित दवा कंपनी में पहुंची. वहां जाकर परिवादी से कहा कि उसके खिलाफ अजमेर में साइकोट्रॉपिक दवा के तीन केस दर्ज हुए हैं. पकड़ी गई दवाइयों में उनकी फैक्ट्री की दवाएं भी शामिल हैं. यह सुनकर परिवादी घबरा गया था. इसके बाद दिव्या ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में डरा-धमकाकर केस से नाम हटाने के लिए अपने दलाल के मार्फत दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी.

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर एएसपी और उनके दलाल को गिरफ्तार किया. अजमेर एसओजी कार्यालय, अजमेर के फ्लैट, उदयपुर में रिसोर्ट, जयपुर में फ्लैट, चिड़ावा के घर में जांच कर दस्तावेज खंगाले. इन जगहों से एसीबी टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले.

Bharat Jodo Yatra: जम्मू के कठुआ से बारिश के बीच शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने टी शर्ट के ऊपर पहनी जैकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
राजस्थान में दीपावली से पहले बढ़ा DA, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
अशोक गहलोत का BJP को संदेश, 'भारत बचाओ रैली के बाद गिर गई थी सरकार'
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget