एक्सप्लोरर

Jaisalmer में हुआ आकाश मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण, टारगेट को किया ध्वस्त

Akash Missile Test: जैसलमेर में आकाश मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण किया गया है. ये मिसाइल जमीन से आसमान में मार करने में सक्षम है. डीआरडीओ (DRDO) ने इसे विकसित किया है.

Rajasthan Pokhran Akash Missile Test: सरहदी जिले जैसलमेर (Jaisalmer) की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आकाश मिसाइल (Akash Missile) के एडवांस वर्जन का बुधवार को सफल परीक्षण किया गया. मिसाइल ने जमीन से आसमान में तय टारगेट को ध्वस्त कर दिया. पिछले 3 दिनों से डीआरडीओ (DRDO) और सेना के अधिकारियों की देखरेख में आकाश मिसाइल के एडवांस वर्जन प्राइम का परीक्षण किया जा रहा है. गौरतलब है कि, जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश प्राइम मिसाइल में नए एडवांस फीचर जोड़े गए हैं. भीषण गर्मी में इसकी मारक क्षमता को भी परखा गया है. परीक्षण सफल होने के बाद डीआरडीओ और आर्मी के अधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी. 

डीआरडीओ ने किया है विकसित
आकाश मिसाइल भारत में बनी हवा में मार करने वाली मिसाइल हैं. इसे जमीन पर किसी भी वाहन या स्थायी जगह से दागा जा सकता है. आकाश मिसाइल परिवार में अब तक कुल 2 मिसाइलें थी अब आकाश प्राइम इस वर्ग की तीसरी अहम मिसाइल बन गई है. ये मिसाइलें हवा में किसी भी तरह के एयरक्राफ्ट को नष्ट करने में सक्षम हैं. आकाश मिसाइलों को विकसित करने का काम डीआरडीओ ने किया है और इनका उत्पादन भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की ओर से किया जाता है. इसके सर्विलांस, रडार, कमांड सेंटर और लॉन्चर को बाने की जिम्मेदारी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल), टाटा पावर स्ट्रैटिजिक इंजीनियरिंग डिवीजन और लार्सेन एंड टूब्रो के पास है.

60 किलोग्राम तक ले जा सकती है पेलोड 
दरअसल सेना लंबे समय से ऐसी मिसाइल चाहती थी जो खुद ही टारगेट की पहचान कर उन्हें तबाह कर दे. इस मिसाइल की रेंज आसमान में 30 किलोमीटर तक है और ये एक बार में 60 किलोग्राम तक पेलोड ले जा सकती है. ये मिसाइल हवा में भी नियंत्रित की जा सकती है और खुद भी सेंसर्स के जरिए ड्रोन्स से लेकर फाइटर जेट्स तक को निशाना बना सकती है. आकाश परिवार की इस मिसाइल में सिर्फ लक्ष्य को भेदने की क्षमता ही बेहतर नहीं की गई है, बल्कि इसके ग्राउंड लॉन्चर को भी बेहतर नियंत्रण के लिए डिजाइन किया गया है. आकाश प्राइम का सीधा मुकाबला अमेरिका की बनाईं पेट्रियट मिसाइल सिस्टम से है. इसका निशाना पेट्रियट से बेहतर है. 


Jaisalmer में हुआ आकाश मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण, टारगेट को किया ध्वस्त

पीछा कर लक्ष्य को भेदने में सक्षम
आकाश प्राइम ऊंचाइयों पर उड़ रहे फाइटर जेट्स से लेकर ड्रोन्स, क्रूज मिसाइल, एयर-टू-सर्फेस मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलों को भी आसानी से भेदने में सक्षम है. ये बेसिक आकाश मिसाइल के मुकाबले करीब 10 गुना ज्यादा इलाके को स्कैन कर सकती है. यानी अगर इस मिसाइल ने किसी टारगेट पर लॉक-इन कर लिया, तो लक्ष्य को भेदने तक ये उसका पीछा कर सकती है. पिछले साल सितंबर के महीने में भी इस मिसाइल की ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से सफल परीक्षण किया गया था, तब इसने मानव रहित हवाई टारगेट को ट्रैक करके उसे हवा में ही ध्वस्त कर दिया.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan Crime News: मेट्रो सिटी से गांव तक पहुंचा महंगा नशा, व्हाट्सएप के जरिए गली-मोहल्लों और घर तक हो रही सप्लाई

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की सड़क का भरतपुर तक विस्तार की मांग, सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री को लिखी यह चिट्ठी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, सरपंच चुनावों का बहिष्कार
खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, सरपंच चुनावों का बहिष्कार
क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ रेप केस रद्द, आपसी सहमति से अलग होने की बात
क्रिकेटर शिवालिक शर्मा के खिलाफ रेप केस रद्द, आपसी सहमति से अलग होने की बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget