एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime News: मेट्रो सिटी से गांव तक पहुंचा महंगा नशा, व्हाट्सएप के जरिए गली-मोहल्लों और घर तक हो रही सप्लाई

राजस्थान के नागौर जिले में स्मैक तस्करी का एक मामला सामने आया है. यहां छोटे से गांव बिरलोका में पुलिस ने 27 साल के ग्रामीण युवक से प्रतिबंधित ड्रग्स एमडीएमए बरामद की है.

Rajasthan Crime News: मेट्रो सिटी के रईसजादों को बिगाड़ने वाली नशे की लत अब गांव के लड़कों को भी लग गई है. महंगे नशे की खेप तस्करों के जरिए राजस्थान के छोटे गांव-कस्बों तक पहुंच रही है. व्हाट्सएप के जरिए नशे की सौदेबाजी की जा रही है. मैसेज मिलते ही स्मैक तस्करी के कारोबार से जुड़े तस्कर युवाओं को गली-मोहल्लों और घरों तक सप्लाई देने पहुंच जाते हैं.

गांव में स्मैक तस्करी का मामला राजस्थान के नागौर जिले में सामने आया है. यहां छोटे से गांव बिरलोका में पुलिस ने 27 साल के ग्रामीण युवक से प्रतिबंधित ड्रग्स एमडीएमए बरामद की है. आरोपी ओमप्रकाश पुत्र सज्जनराम जाट से 10.95 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए है. पकड़ा गया युवक अपने पास एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा लेकर चौराहे पर इसे बेच रहा था. पुलिस ने उसके कब्जे से 7500 रुपए भी बरामद किए हैं.

युवाओं में दिनों दिन बढ़ रही नशे की तलब

आरोपी ओमप्रकाश ने पूछताछ में बताया कि एमडी के लिए ग्राहक खुद उसकी तलाश करते हुए आ जाते हैं. इस महंगे नशे की तलब रखने वाले युवाओं की तादाद दिनों दिन बढ़ती जा रही है. वो आसोप से थोड़ा-थोड़ा एमडी तस्करों से खरीद कर लाता है और यहां युवाओं को बेच देता है. पुलिस ने इससे पहले भी नागौर के कई थाना क्षेत्रों में एमडी पकड़ी है. फिलहाल कोई बड़ा एमडी तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है और न ही पुलिस इसके नेटवर्क का खुलासा कर पाई है.

कांग्रेस में मचे घमासान के बीच प्रशांत किशोर से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, फोटो ट्वीट कर कही यह बात

बीते 2 साल में तेजी से बढ़ी ड्रग की डिमांड

नागौर जैसे ग्रामीण परिवेश के जिले में बीते 2 साल की अवधि में एमडी ड्रग की डिमांड तेजी से बढ़ी है. हालांकि शराब, अफीम और डोडा अब भी एमडी से ज्यादा जब्त किए जाने वाले नशीला पदार्थ है. स्मैक ड्रग्स में एमडी का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में किया जा रहा है. इसे अवैध तरीके से विदेशों से भारत लाया जा रहा है. चिंता की बात है कि इस प्रतिबंधित ड्रग्स को अब बड़े शहरों से गांवों तक पहुंचाया जा रहा है.

क्या है एमडी और कितनी खतरनाक?

पार्टी ड्रग्स मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (MDMA) और मेफेड्रोन को कई नामों से बेचा जाता है. लगभग हर देश में इसके कोड नेम है. इस ड्रग को सूंघकर और पानी में मिलाकर भी लिया जाता है. नशे के बाजार में इस तरह की एक ग्राम ड्रग की कीमत एक हजार से 15000 रुपए तक है. MDMA ही एक्सटेसी नाम से भी जानी जाती है. नशा करने वालों के बीच इसके और भी कोड नेम है. इसे लेने के बाद दिमाग में नशा चढ़ता है. मदहोशी आती है. अधिकतर लोग इसे मस्ती के लिए लेते हैं. ज्यादा मात्रा में एक साथ लेने पर यह जान के लिए खतरा तक बन सकती है. MDMA ड्रग्स पर चर्चा तब शुरू हुई जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की जया शाह के साथ व्हाट्सएप चैट सामने आई थी.

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की सड़क का भरतपुर तक विस्तार की मांग, सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री को लिखी यह चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget