एक्सप्लोरर

Pali News: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वृद्ध दंपति को कुचला, हादसे में हुई दर्दनाक मौत

राजस्थान के पाली जिले में NH-62 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में दो वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गई. वृद्ध दंपति स्कूटी पर सवार होकर रोहिट से जोधपुर आ रहे थे.

Rajasthan News: सड़क से गुजरते समय सावधानी रखना जरूरी है. साथ ही तेज रफ्तार वाहनों से बचना भी जरूरी है. नहीं तो तेज रफ्तार गाड़ी आपकी जान भी ले सकती है. ऐसा ही एक मामला पाली जिले से आया है. जहां सड़क पर चल रही तेज रफ्तार बजरी के डंपर ने पाली जिले के NH-62 पर एक दर्दनाक हादसे में वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गई. वृद्ध दंपति स्कूटी पर सवार होकर रोहिट से जोधपुर आ रहे थे. उसी दौरान रविवार शाम स्कूटी सवार वृद्ध दंपति को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया. 

डंपर से कुचलने का हादसा बहुत दर्दनाक था. इस हादसे में वृद्ध दंपति की मौत हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि कुचलने से वृद्ध दंपति की बॉडी सड़क पर बिखर गई. एंबुलेंस चालक और अन्य लोगों ने वृद्ध दंपति के शव को प्लास्टिक की चादर में इकट्ठा कर पोटली बनाकर मोर्चरी में रखा गया. इस दर्दनाक हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

क्या कहा रोहिट पुलिस थानाधिकारी ने?
रोहिट पुलिस थानाधिकारी ने बताया कि हादसा रविवार की शाम को रोहट के जलदाय विभाग कार्यालय के सामने हुआ. एक तेज रफ्तार डंपर स्कूटी सवार वृद्ध दंपत्ति के पास से गुजरा जिससे स्कूटी असंतुलित हो गई. स्कूटी सवार वृद्ध दंपति गिर गए. डंपर का पिछला चक्का उनके ऊपर से गुजर गया. डंपर से कुचलने से वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गई. शव के शिनाख्त से जानकारी मिली. जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया. जोधपुर मंडोर क्षेत्र के कीर्ति नगर निवासी 62 वर्षीय वृध्द महिला सोनी देवी पत्नी दुदाराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय दुदाराम पुत्र कोजाराम मेघवाल की हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने वृद्ध दंपति के शव को मोर्चरी में रखवाया है. 

दुदाराम मेघवाल रातानाडा स्कूल के हेडमास्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. सेवानिवृत्त के बाद उन्होंने खेती करने के लिए पाली के पास एक जमीन खरीदी थी. जहां पर फसल बुवाई कर रखी थी. वृद्ध दंपत्ति रविवार सुबह अपने फार्म हाउस पर गए थे. शाम को लौटते समय हादसा हो गया. जिसमें वृद्ध दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई.

Jodhpur News: सरकार के इस फैसले पर पूर्व सैनिकों का विरोध, कहा- मांगे नहीं मानी तो रोकेंगे भारत जोड़ो यात्रा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget