एक्सप्लोरर

Rajasthan: DTO इंस्पेक्टर के ठिकानों पर ACB का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज

Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सिरोही के परिवहन निरीक्षक सुजानाराम चौधरी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है. प्रारंभिक जांच में करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सिरोही जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थापित परिवहन निरीक्षक सुजानाराम चौधरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है. प्राथमिक जांच और गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने करीब करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है.
यह उनकी वैध आय से लगभग 201 प्रतिशत अधिक की बताई जा रही है. सुजानाराम चौधरी ने सरकारी सेवा में रहते हुए भीनमाल, माउंट आबू, जालोर और जोधपुर सहित विभिन्न स्थानों पर 15 आवासीय और व्यवसायिक भवन, दुकानें और भूखंड अर्जित किए हैं. इन संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत ₹3.35 करोड़ से अधिक आंकी गई है.

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और उसके परिवारजनों के नाम 7 विभिन्न बैंकों में खाते हैं.  इन खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन दर्ज है. साथ ही 12 लाख रुपये से अधिक की नकद राशि बतौर बैलेंस मिली है.

ACB ने पाली द्वितीय के एएसपी खींव सिंह के नेतृत्व में सिरोही, जालोर और जोधपुर में छापेमारी की है. सुजानाराम चौधरी से संबंधित 6 प्रमुख ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है. इनमें ग्राम कुशालपुरा (भीनमाल, जालोर) में आवास, पाल आशापूर्णा सिटी (जोधपुर) में मकान, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड योजना (जोधपुर) का आवासीय परिसर शामिल हैं.

इसके अलावा मसूरिया, शास्त्रीनगर (जोधपुर) में दुकान भूखंड, अड्डा लकड़ा योजना (माउंट आबू, सिरोही) में मकान और जिला परिवहन कार्यालय (सिरोही) भी शामिल हैं.

ACB ने राजस्थान गुजरात बॉर्डर सांचोर, मंडार (जालोर) और सिरोही के आस-पास आरटीओ चेक पोस्ट पर भी जांच शुरू की है. इन स्थानों पर परिवहन निरीक्षक की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है. भ्रष्टाचार के संभावित प्रमाण इकट्ठे किए जा रहे हैं.

मामला अभी जांच के अधीन है. आने वाले दिनों में और भी संपत्तियों का खुलासा हो सकता है. आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 191/2025 के तहत कार्रवाई जारी है. फिलहाल कार्रवाई पूर्ण होने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हों पायेगी.

Input By : तुषार पुरोहित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
Kotputli Behror News: राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget