एक्सप्लोरर

Rajasthan News: लंबे अर्से बाद रेगिस्तानी क्षेत्र में दिखे 42 गोडावण, राजस्थान का है राज्य पक्षी

सुखद संकेत है कि लगातार कम होते गोडावणों के बीच इस बार सर्वाधिक 42 गोडावण दिखे हैं. अमूमन वाटर हॉल पद्धति से होने वाली वन्यजीवों की गणना में इतने गोडावण नजर नहीं आते हैं. आंकड़ा 150 से अधिक हो सकता है.

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान का मरुस्थलीय इलाका वन्य जीव विविधता के लिए जाना जाता है. रेड बुक में दर्ज अधिकांश विलुप्त प्रजाति के पक्षी और पशु मरुस्थलीय जिलों में मिल जाते हैं. विशाल भूभाग में फैले रेगिस्तानी मैदानी इलाकों में इसकी बहुतायत रहती है. इस बार वन्यजीवों की गणना में सर्वाधिक राज्य पक्षी गोडावण नजर आना सुखद संकेत माना जा रहा है. वन विभाग की तरफ से वन्यजीवों की गणना दो साल बाद पहली बार की गई है. डेजर्ट नेशनल पार्क में गोडावणों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.

अमूमन वाटर हॉल पद्धति से होने वाली वन्यजीवों की गणना में इतने गोडावण नजर नहीं आते हैं. 24 घंटे में वन्यजीव एक बार पानी पीने के लिए वाटर हॉल पर आता है लेकिन गोडावण के मामले में ऐसा नहीं है. समय समय पर विचरण क्षेत्र बदलता रहता है और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने वाले देसी फल, वनस्पति खाने से पानी की पूर्ति हो जाती है. ऐसे में वाटर हॉल पद्धति गोडावण की गणना के लिए सटीक नहीं मानी जाती है. वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया विशेष तरीके से गणना करता है. डीएनपी और आसपास के इलाके को अलग अलग टुकड़ों में बांटकर टीमें तैनात की जाती हैं. गोडावण नजर आने के साथ साथ उसका टाइम भी दर्ज किया जाता है ताकि एक गोडावण की काउंटिंग दो बार न हो. गोडावण के लिए विशेष तरह की गणना सटीक मानी जाती है.

डब्ल्यूआईआई का आंकड़ा पहुंच सकता 150 तक

वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वाटर हॉल में इतने सारे गोडावण नजर आए हैं तो आंकड़ा 150 से अधिक हो सकता है. इसकी वजह है कि वाटर हॉल गणना सिर्फ क्लोजर और डीएनपी इलाके में ही होती है जबकि डब्ल्यूआईआई गोडावण की गणना डीएनपी के बाहरी एरिया में भी करता है. मुख्य रूप से पोकरण फायरिंग रेंज के आसपास क्योंकि वहां ज्यादातर गोडावण नजर आते हैं. उपवन संरक्षक, डीएनपी कपिल चंद्रवाल ने बताया कि वाटर हॉल पद्धति से होने वाली गणना में आम तौर पर कम ही गोडावण नजर आते हैं. 2019 में केवल 19 और 2018 में 13 गोडावण ही नजर आए थे. इस बार सर्वाधिक 42 गोडावण दिखे हैं. जानकारों का मानना है कि निश्चित तौर पर गोडावण की संख्या में इजाफा हुआ है, नहीं तो वाटर हॉल गणना में इतने गोडावण नजर नहीं आते.

Rajasthan: गर्मियों में दूध की किल्लत से बचने के लिए डेयरी प्रबंधन का बड़ा कदम, पशुपालकों को होगा फायदा

वाटर हॉल पद्धति से पहली बार दिखे 42 गोडावण

सुखद संकेत है कि लगातार कम होते गोडावणों के बीच इस बार वाटर हॉल पद्धति से वन्यजीवों की गणना में 42 गोडावण नजर आए हैं. पहली बार इस पद्धति की गणना में गोडावण की बड़ी संख्या दिखी है. ऐसे में माना जा रहा है कि कोरोना काल में 2018 के बाद गोडावण की संख्या में इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि हम लगातार डब्ल्यूआईआई के संपर्क में हैं और प्रयासरत हैं कि जल्द ही गणना शुरू की जाए. निश्चित तौर पर इस बार बड़ी तादाद में गोडावण नजर आ सकते हैं. कोरोना काल के दो साल बाद हुई गणना में ये वन्यजीव नजर आए. इस पूर्णिमा की धवल चांदनी में हुई वन्य जीव गणना के दौरान जंगली बिल्ली 18, मरु बिल्ली 26, इंडियन फोक्स 173, डेजर्ट फोक्स 101, नीलगाय 390, चिंकारा 1249, जंगली सुअर 345, गोडावण 42, गिद्ध 142, शिकारी पक्षी 159, मोर 117, सांडा 120 विभिन्न पेयजल स्रोतों पर देखे गए.

Bharatpur News: भरतपुर पहुंचे मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने की जनसुनवाई, अधिकारियों के रवैये पर जताई नाराजगी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget