एक्सप्लोरर

Rajasthan: चुरू में 2 युवकों ने नाबालिग छात्रा के साथ किया गैंगरेप, पीड़ित के साथ की बेरहमी से मारपीट

Churu News: चुरू में दो युवकों ने नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Gangrape in Churu: चूरू में स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं के साथ गैंग रेप का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा. एक बार फिर एक नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों के द्वारा दरिंदगी का मामला सामने आया है. जिले में 2 युवकों ने 10वीं की छात्रा से सम्बन्ध बनाने से मना करने पर बेरहमी से मारपीट  की और उसके बाद जबरन सामूहिक रूप से बलात्कार किया. दोनो युवकों के द्वारा की मारपीट में छात्रा के सिर, हाथ, पांव पर गंभीर चोट आई है.

पीड़ित 10वीं की स्कूली छात्रा का राजकीय भरतीय अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है. पीड़ित छात्रा ने इस बारे में महिला थाने में एक अपने खेत के पड़ोसी व दूसरे उसके दोस्त दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी कमल मेघवाल और उसके साथी के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है.

नाबालिग को बनाया दरिंदगी का शिकार
पुलिस के अनुसार वारदात चूरू जिले के रतननगर थाना इलाके में हुई. इलाके के एक गांव में 10 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अपने से पहले शारीरिक सम्बन्ध बनाम के लिए कहा गया छात्रा के मना करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर अधमरा कर दिया गया ओर फिर दोनो युवकों के द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. मारपीट में नाबालिग बालिका के मारपीट करने के निशान पड़ गये. मारपीट के कारण आंखों पर भी हल्का सूजन आ गई, इसके अलावा उसकी पीठ और पैरों पर भी चोट के निशान देखे जा सकत है.

आरोपियों ने पीड़ित को खेत में छोड़ा 
10वीं कक्षा में पढ़ने वाली गैंग रेप की पीड़िता के अनुसार वह अपने परिवार के साथ खेत मे ही रहती है. लगभग दो साल पहले उसके खेत के पड़ोस में रहने वाले युवक कमल मेघवाल ने उसे दोस्ती करने के लिए कहा था ओर इस पर उसने इनकार कर दिया. लेकिन आरोपी कमल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा, वह किसी न किसी बहाने से उससे बात करने लगा. काफी समय पीछा करने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने की बात करके झांसे में लिया.

 उसने बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देते हुए वह उसके झांसे में आ गई और उससे बातचीत करना शुरू कर दिया. डेढ़ साल पहले युवक ने उसे रात को खेत में मिलने के लिए बुलाया. वहां उसने उसके साथ जबरन शारिरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में आरोपी कमल मेघवाल वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लगातार जबरन गलत काम करता रहा. पीड़िता ने बदनामी के डर के चलते परिजनों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया.

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप
पिछली 10 अप्रेल को कमल मेघवाल ने फोन कर उसे रात में खेत में आने के लिए कहा ओर ना आने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली, धमकाने पर वह उसके पास खेत पहुंची तो उसके साथ एक और दोस्त वहां पर खड़ा था और कमल ने छात्रा को अपने दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने गलत काम करने को मजबूर करने लगा लेकिन पीड़िता के मना करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की ओर उसके बाद में उसके साथ रेप काम किया. फिर आरोपी उसे खेत के पास पटककर चले गए. पूरे मामले को लेकर महिला थाना ने छात्रा का मेडिकल करा आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर सम्भावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: अलवर में बैंक मैनेजर ने कार में किया सुसाइड, खुदकुशी के पहले फेसबुक पर लिखा 'RIP'

Rajasthan News: ERCP पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर लगाये ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget