एक्सप्लोरर

Rajasthan: भरतपुर में भर-भराकर गिरा मिट्टी का तोंदा, चपेट में आईं दो लड़कियां, एक की दर्दनाक मौत

Bharatpur News: मृतका भावना पढ़ाई में बहुत तेज थी. सांइस में ग्रेजुएशन के बाद वह रीट की तैयारी कर रही थी. फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है.

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले (Bharatpur Dsitrict) के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव अजान की पोखर से मिटटी खोदते समय, मिट्टी की ढ़ाय ढहने से दो सगी बहनें मिट्टी में दब गईं. परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर लड़कियों को मिटटी के नीचे से बाहर निकाला और दोनों बहनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां बड़ी बहन को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटी बहन की हालत नाजुक होने से जयपुर (Jaipur) रेफर कर दिया गया. 

मां के शोर मचाने पर गांव वालों ने लड़कियों को निकाला
दरअसल, दोनों सगी बहनें भावना और अंजली अपनी मां गजना के साथ मिट्टी लेने के लिए गई थीं. मिट्टी खोदते समय मिट्टी के तोंदे भरभरा कर तेजी से नीचे ढ़ह गए, जिसकी चपेट में दोनों बहनें आ गईं. वहीं पास में मिट्टी खोद रही मां ने जब ये हादसा देखा तो शोर मचाना शुरु कर दिया. शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव वालों की मदद से मिट्टी हटा कर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया. 

अस्पताल में इलाज के दौरान ज्यादा चोट लगने से बड़ी बहन भावना की मौत हो गई. वहीं छोटी बहन अंजली की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया है. फिलहाल ताजा अपडेट मिलने तक अंजली की हालत स्थिर बताई जा रही है. 

रीट की तैयारी कर रही थी मृतका भावना
परिजनों के मुताबिक मृतका भावना की उम्र 22 साल थी, वह अपने 5 पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी. मृतका पढ़ाई में बहुत तेज थी, उसने साइंस में ग्रेजुएशन कर लिया था और रीट की तैयारी कर रही थी.  वहीं घायल अंजलि की उम्र 18 साल बताई जा रही है. वह भी कॉलेज की छात्रा है. परिजनों की सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतका भावना के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करावाया है. संवैधानिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने  शव परिजनों को सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan: कांग्रेस ने नियुक्त किए 100 ब्लॉक अध्यक्ष, पायलट और गहलोत के समर्थकों को साधा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget