एक्सप्लोरर

Rajasthan: कांग्रेस ने नियुक्त किए 100 ब्लॉक अध्यक्ष, पायलट और गहलोत के समर्थकों को साधा गया

Rajasthan Politics: राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. कोई नाराज न हो, नई नियुक्तियों में इसका पूरा ध्यान रखा गया है. ब्लॉक अध्यक्षों के बाद जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है.

राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) में एक साथ अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के समर्थकों को साधने का काम किया गया है. कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) के आने से बगावत की कहानी थोड़ी कमजोर दिखने लगी है. ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में पूरा ध्यान रखा गया है कि किसी को भी नाराजगी ना हो. राजस्थान में ढाई साल से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इंतजार आज खत्म हुआ. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 100 ब्लॉक अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति की सूची जारी कर दी. ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में गहलोत और पायलट दोनों गुटों के लोगों को खुश किया गया है.

300 ब्लॉक अध्यक्षों के पद अभी हैं खाली

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्षों का भी रास्ता साफ हो गया है. बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते के आखिर में कांग्रेस जिलाध्यक्षों और बचे हुए 300 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी. राजस्थान में 400 ब्लॉक अध्यक्ष के पद हैं. अभी 300 पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है. 

गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने कहा कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 100 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मज़बूत करेंगे. 

सुखजिंदर सिंह रंधावा का भी आया ट्वीट

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी ट्विटर पर सभी नवनयुक्त ब्लॉक कमेटियों के अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामना दी है. उन्होंने लिखा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी अपनी इस नयी ज़िम्मेदारी का पूरे समर्पण से निर्वहन कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे. 

Ajmer News: राजस्थान में किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने माफ किया 318 करोड़ का बिजली बिल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget