एक्सप्लोरर

Watch: चिंतन शिविर में भाग लेने दिल्ली से उदयपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, ट्रेन में कुलियों से की बात

Udaipur News: कांग्रेस के चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उदयपुर के लिए ट्रेन से रवाना हो गए हैं. ट्रेन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुलियों के साथ बातचीत भी की है.

Railway Porters Interact With Congress Leader Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चिंतन शिविर (Chintan Shivir) में भाग लेने के लिए दिल्ली (Delhi) से उदपुर के लिए रवाना हो गए है. राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) जाने वाली ट्रेन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुलियों के साथ बातचीत भी की है. कांग्रेस पार्टी की ओर से चेतक एक्सप्रेस में 2 कोच बुक कराए गए थे. इन दोनों आरक्षित बोगियों पर 'पार्टी कोच' लिखा गया था. इस ट्रेन में राहुल गांधी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश (JaiRam Ramesh), झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्वोत्तर प्रभारी अजॉय कुमार, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास, हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी समेत करीब 70 नेता दिल्ली से उदयपुर के लिए रवाना हुए. 

कार्यकर्ता करेंगे स्वागत 
जानकारी के अनुसार रात भर का सफर होने के कारण राहुल गांधी ने ट्रेन से सफर करने का फैसला किया है. करीब 744 किलोमीटर की इस यात्रा में 12 घंटे का समय लगेगा. इस दौरान ट्रेन 20 स्टेशनों पर रुकते हुए उदयपुर पहुंचेगी. इस दौरान राजस्थान कांग्रेस की तरफ से कई स्टेशनों पर कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी का स्वागत भी किया जाएगा.

राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं से की बात 
सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने सोमवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में अयोजित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इस ट्रेन से उदयपुर जाने का फैसला पार्टी के अन्य नेताओं से साझा किया था. हालांकि, राहुल गांधी ने यह पार्टी नेताओं पर छोड़ दिया था कि वो चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए वहां कैसे जाएंगे. कई कांग्रेस नेता इस शिविर में हिस्सा लेने के लिए हवाई जहाज से भी पहुंचे. कांग्रेस महासचिव व मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ट्रेन की बजाए फ्लाइट से उदयपुर गए. ट्रेन से यात्रा करने की यह योजना राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा ट्रेन से कानपुर की यात्रा करने के कुछ समय बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से तय की गई थी.

422 नेता लेंगे हिस्सा 
गौरतलब है कि, कांग्रेस राजनीतिक, आर्थिक और संगठनात्मक मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करने को लेकर अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए उदयपुर में 3 दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित कर रही है. ये पार्टी की ओर से आयोजित किया जा रहा अब तक का चौथा चिंतन शिविर है. इस शिविर में पार्टी के कुल 422 नेता हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें:

Udaipur News: कांग्रेस मुक्त भारत कभी नहीं होगा, ऐसी बात करने वालों से देश मुक्त हो जाएगा- अशोक गहलोत

Rajasthan: प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में 2 गुटों में हुई पत्थरबाजी, जानें कैसे facebook से जुड़ा है लिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget