एक्सप्लोरर

Rajasthan: प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में 2 गुटों में हुई पत्थरबाजी, जानें कैसे facebook से जुड़ा है लिंक

Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में 2 गुटों में पथराव (Stone Pelting) और मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दर्जनभर महिला और पुरुषों को हिरासत में लिया है.

Rajasthan Jodhpur Stone Pelting: जोधपुर एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र की पांच बत्ती सांसी बस्ती में आपसी रंजिश के चलते 2 गुटों में पथराव (Stone Pelting) और मारपीट का मामला सामने आया है. सांसी बस्ती में रहने वाले एक युवक प्रेम प्रसंग (Love Affair) के चलते युवती को लेकर भाग गया जिसके चलते दोनों ही परिवारों में कुछ दिनों से तकरार चल रही थी. बृहस्पतिवार को तकरार ज्यादा बढ़ गई और दोनों ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए. इस दौरान दोनों ही तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के करीब दर्जनभर महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया. दोनों ही पक्ष एक ही समाज और एक ही बस्ती के हैं. दोनों ही गुटों के बीच चल रहे पथराव के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं.

प्रेम प्रसंग का है मामला 
एसीपी मांगीलाल ने बताया कि एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र के पांच बत्ती सांसी बस्ती में आज 2 गुट आपस में भिड़ गए और पथराव हुआ. सांसी बस्ती का एक युवक अपनी पड़ोसन युवती को कुछ समय पहले भगा कर ले गया था. दोनों बाद में लौट आए और अपने-अपने घर में रहने लगे. युवक जोधपुर से बाहर नौकरी करता है.

इस वजह से बढ़ा तनाव 
युवक ने आज फेसबुक पर उस लड़की के साथ अपनी फोटो लगाई तो दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया. दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं आपस में झगड़ने लगे. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जोरदार पथराव भी किया. सांसी बस्ती में अधिकतर लोग कबाड़ी का काम करते हैं तो लोगों के घरों से बोतलें भी भारी मात्रा में मिल जाती हैं. ऐसे में बोतलें भी फेंकी गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के दर्जनभर महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया है.

ये भी पढ़ें: 

Udaipur News: कांग्रेस के 'चिंतन शिवर' से पहले अचानक क्यों उदयपुर पहुंचे BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा?

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का Congress पर वार, बोले तुष्टिकरण की राजनीति के चलते Rajasthan में बढ़ रही है सांप्रदायिक हिंसा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget