एक्सप्लोरर

PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, मानगढ़ धाम को घोषित कर सकते हैं राष्ट्रीय स्मारक

Jaipur News: मानगढ़ धाम आदिवासियों का प्रमुख स्थल माना जाता है. गुजरात, राजस्थान और एमपी चुनावों से पहले तमाम दलों द्वारा आदिवासी सीटों के मतदाताओं को साधने की कोशिश शुरू हो गई है.

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 1 नवंबर को राजस्थान (Rajasthan) के बांसवाड़ा (Banswara) जिले के आदिवासियों के प्रमुख तीर्थ स्थल मानगढ़ धाम (Mangarh Dham) में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस बैठक में तीन राज्यों राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के हजारों आदिवासी शामिल होंगे. बीजेपी जनसभाओं और सम्मेलनों के माध्यम से 99 आदिवासी सीटों के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है.

चुनाव से पहले आदिवासी मतदाता को लुभाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार,  राजस्थान विधान सभा में लगभग 25 सीटें, गुजरात में 27, मध्य प्रदेश में 47 सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं. एक नवंबर की रैली में तीनों राज्यों के सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्षों को न्योता भेजा गया है. कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आमंत्रित किया गया है.

मानगढ़ धाम घोषित हो सकता है राष्ट्रीय स्मारक

कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और राजस्थान से केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे. बीजेपी अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मानगढ़ धाम के स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की घोषणा कर सकते हैं. मानगढ़ धाम 1913 में ब्रिटिश सेना द्वारा आदिवासी-भीलों के नरसंहार के लिए जाना जाता है. स्वतंत्रता आंदोलन चलाने वाले संत गोविंद गुरु के नेतृत्व में लगभग 1500 आदिवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, यहां यज्ञ और पूजा अनुष्ठानों को रोकने का प्रयास किया गया था.

विशाल जनसभा में आदिवासियों के विकास के लिए कई घोषणाएं की जा सकती हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दो दिन बाद तैयारियों का जायजा लेने मानगढ़ जाएंगे. मोदी ने मंगलवार को मानगढ़ धाम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान और गुजरात के मुख्य सचिवों के साथ बैठक बुलाई. सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार को आश्वासन दिया है कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी. गहलोत ने कहा, मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को मानगढ़ धाम की अपनी यात्रा के दौरान इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करेंगे.

यह भी पढ़ें:

Goverdhan Puja 2022: भरतपुर में बना 108 फीट लंबा गोवर्धन, लिम्का बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget