एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर में लगने जा रहा प्लेसमेंट मेला, CA पासआउट को मिलेगी नौकरी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Rajasthan Job Recruitment: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंट इंडिया के उदयपुर चैप्टर की तरफ से यह कैम्पस प्लेसमेंट करवाया जाएगा जिसमें कई प्रकार की कंपनियां आएंगी. सीए का रिजल्ट जुलाई में आने वाला है.

Udaipur Placement Mela: हर साल हजारों की संख्या में छात्र सीए की डिग्री हासिल करते हैं और इसके बाग नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं, लेकिन अब उन्हें नौकरी की तलाश नहीं करनी पड़ेगी. उदयपुर के सीए पास आउट के लिए एक प्लेसमेंट मेला लगने वाला है जहां रिजल्ट आते ही नौकरी मिल जाएगी. सीए का रिजल्ट जुलाई में आने वाला है और रिजल्ट आने के कुछ ही दिन बाद यह मेला लगाया जाएगा. इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंट इंडिया के उदयपुर चैप्टर की तरफ से यह कैम्पस प्लेसमेंट करवाया जाएगा जिसमें कई प्रकार की कंपनियां आएंगी. 

सीए पास होते ही हाथ में होगी नौकरी
उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष अभिषेक संचेती ने बताया कि सीए फाइनल का परिणाम जुलाई में आने वाला है. ऐसे में जो छात्र पास होगा उसे कैम्पस प्लेसमेंट के जरिए नौकरी दी जाएगी. अभी उदयपुर सहित राजस्थान और गुजरात की कुछ कंपनियों से कैंपस प्लेसमेंट की बात की है. उनसे जानने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें कितने बच्चों की रिक्वायरमेंट है.

साथ ही छात्रों की सूची हमारे पास है. परिणाम आने के बाद देखा जाएगा कि कितने छात्र इसमे पास हुए हैं. फिर उन्हें यहां आकर प्लेसमेंट में भाग लेने का मौका दिया जाएगा. हालांकि पहली प्राथमिकता उदयपुर संभाग के छात्रों के लिए है लेकिन परिणाम के बाद देखा जाएगा कितने पास हुए. बाहरी छात्रों को भी लिया जा सकता है.

स्कूल के छात्रों के लिए भी लगेंगे शिविर
उन्होंने यह भी बताया कि प्लेसमेंट के अलावा जो छात्र स्कूल में पढ़ रहे हैं उनके लिए शिविर लगाए जाएंगे और उन्हें सीए कोर्स में करियर के लिए जागरूक किया जाएगा. यहीं नहीं सीए संस्थान के सदस्यों को आजकल के कामकाज में आए बदलाव को लेकर देश के अलग-अलग शहरों में विजिट कराई जाएगी.

कैम्पस प्लेसमेंट की बात करें इस तरह का आयोजन पहली बार किया जा रहा है. ऐसे में सीए पास हुए छात्रों को एक्पोजर मिलेगा. परिणाम आने के बाद ही जॉब मेले की तारीख घोषित कर दी जाएगी. यह जुलाई में ही होगा.

यह भी पढ़ें: Jaipur: पूरे विधि विधान से लावारिस लाशों को ठिकाने लगाता है यह शख्स, 22 साल से लगातार जारी है सिलसिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget