एक्सप्लोरर

Jaipur News: 22 सालों से लावारिस शवों को जला रहे हैं मेड़ता के अनिल थानवी, अब आ रही फिल्म

Anil Thanvi Story: पिछले 22 साल में थानवी कुल 123 लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं. दाह संस्कार के बाद उन अस्थियों को लेकर अनिल हरिद्वार जाते हैं. वहां पर पूरा कर्मकांड करते हैं.

Rajasthan News: जयपुर से लगभग 200 किमी दूरी पर मेड़ता शहर है जो नागौर जिले में आता है. पूरे नागौर जिले में कोई भी लावारिस लाश होती है तो उसके लिए हर कोई अनिल थानवी को खोजता है, क्योंकि थानवी पिछले 22 सालों से अनवरत रूप से लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं. थानवी का मोबाइल नंबर नागौर जिले के हर थाने में चस्पा है. पिछले 22 साल में थानवी कुल 123 लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं. दाह संस्कार के बाद उन अस्थियों को लेकर अनिल हरिद्वार जाते हैं. वहां पर पूरा कर्मकांड करते हैं. थानवी का यह कारवां लगातार जारी है.

अब लावारिस लाशों के सबजेक्ट पर 'ला वास्ते' नाम की फिल्म आ रही है. यह फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. एडिव प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है. फिल्म के निर्देशक सुदेश कनौजिया, निर्माता आदित्य वर्मा और सह निर्माता रोहनदीप सिंह का कहना है कि हम हमारे समाज में लावारिस लाशों की अनकही त्रासदी को दिखाते हुए एक अनूठी कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं.

फिल्म और अनिल की कहानी एक जैसी
ला वास्ते फिल्म में एक बीटेक स्नातक युवक सत्यांश है जो लावारिस शवों को उठाता है. मेड़ता के अनिल थानवी भी पिछले 22 सालों से लावारिस लाशों को उठा रहे हैं. थानवी पेशे से वकील हैं और मेड़ता नगर पालिका के चेयरमैन भी रह चुके हैं. मगर, इस कार्य को अपना मिशन बना चुके हैं. शव किसी व्यक्ति या धर्म का हो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

ठीक फिल्म का उद्देश्य भी लावारिस लाशों की खातिर लोगों को एकजुट करने का और समाज को जगाने का है. फिल्म में ओमकार कपूर, मनोज जोशी, बृजेंद्र काला, उर्वशी एस शर्मा, शुभांगी लतकर, आदित्य वर्मा और विकास गिरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

कहां से शुरू हुई कहानी

अनिल थानवी की कहानी बहुत पुरानी है. थानवी बताते हैं कि मेड़ता के एक युवक की मद्रास में मौत हो गई थी. वह उसके केस के सिलसिले में मद्रास गए थे तो वहां पर पुलिस ने उसके शव को जला दिया था. यह बात थानवी ने आकर अपनी मां को बताई तो उन्होंने कहा कि बेटे अब तुम इसमें जुट जाओ. लावारिस लाशों का विधिवत अंतिम संस्कार करो. तभी से लगातार इस काम को किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2023: 7 मई को होने जा रही है देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा, परीक्षार्थी इन बातों का रखें विशेष ध्यान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget