एक्सप्लोरर

पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिए MP और राजस्थान के बीच साइन हुआ MoU, दो दशकों से अटका था मामला

MP-Rajasthan News: पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना के त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर सीएम डॉक्टर मोहन यादव और सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने साइन किए.

Parvati-Kalisindh-Chambal Link Project News: मध्य प्रदेश सरकार, राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार के बीच रविवार (28 जनवरी) को श्रमशक्ति भवन स्थित जल शक्ति मंत्रालय के कार्यालय में संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना के त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर साइन हुए. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat), मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) की उपस्थिति में समझौते पर साइन किए गए. 

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 2003 में मध्य प्रदेश और राजस्थान की नदियों को लेकर एक योजना बनी थी, लेकिन केंद्र की कांग्रेस सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. अब पीएम मोदी के नेतृत्व में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रयासों से लगभग दो दशकों से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना अब मूर्त रूप ले सकेगी. 

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि इस परियोजना से मध्यप्रदेश के चंबल और मालवा अंचल के 13 जिलों को लाभ पहुंचेगा. प्रदेश के ड्राई बेल्ट वाले जिलों जैसे मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, भिंड और श्योपुर में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और औद्योगिक बेल्ट वाले जिलों जैसे इंदौर, उज्जैन, धार, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास और राजगढ़ के औद्योगीकरण को और बढ़ावा मिलेगा.

सीएम भजनलाल शर्मा ने क्या कहा?

वहीं एमओयू पर साइन के बाद राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना है. इसमें राजस्थान के अलावा 13 जिले शामिल हैं. इससे पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्रों को भी फायदा होगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐसे ही समय पर बड़े काम हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे.

26 जिलों को मिलेगा फायदा

इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अब मध्य प्रदेश और राजस्थान के पानी की कमी वाले 26 जिलों के लिए स्वर्णिम सूर्योदय का दिन है. इस परियोजना से लगभग 5.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के साथ ही बांधों और बड़े तालाबों में पानी का संचय कर जल-स्तर उठाने में सफलता मिलेगी. 

ये भी पढ़ें: Republic Day 2024: इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फहराया तिरंगा, पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget