एक्सप्लोरर

Pali Train Accident: पाली पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मदद के लिए स्थानीय लोगों का किया धन्यवाद, कहा- बदली जाएंगी पटरियां

Pali Train Accident: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "मैं आसपास के निवासियों को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने रेलवे की मदद की. पाली पुलिस को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने यात्रियों की सेवा की."

Pali Train Accident: राजस्थान के पाली में सोमवार को सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई. सोमवार की अलसुबह 3.30 बजे के करीब ट्रेन मारवाड़ स्टेशन से निकली ही थी कि पांच मिनट की दूरी पर रेलगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसा बड़ा था और भयानक हो सकता था, लेकिन गनीममत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज जारी है.

मालूम हो, पाली से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर ही सोमवार सुबह 3.30 बजे सूर्य नगरी एक्सप्रेस के 3 कोच पलट गए थे और 11 कोच पटरी से उतर गए थे. इस हादसे में 26 लोग घायल हुए थे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस हादसे की सूचना मिली तो वह तुरंत ही बचाव कार्य की मॉनिटरिंग में लग गए. सुबह 4.00 बज उन्होंने रेलवे अधिकारियों और पाली सांसद पीपी चौधरी से फोन पर बात की और शाम 7.00 बजे तक खुद घटनास्थल पर पहुंच गए.

'दोबारा न हो ऐसी दुर्घटना, इसकी पूरी व्यवस्था करेंगे'
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सुबह से ही लगातार पाली ट्रेन हादसे पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने सोमवार शाम पाली में बांद्रा-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस रेल दुर्घटना स्थल का दौरा भी किया. इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि मामले में टेक्निकल और फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि हादसे की वजह की तह तक जाया जा सके. साथ ही टेक्निकल बदलाव किए जाएंगे, जिससे कि ऐसे हादसा दोबारा न हों.

रेल मंत्री ने निवासियों को दिया धन्यवाद
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं आसपास के निवासियों को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने रेलवे की मदद की. पाली प्रशासन को, पुलिस को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने यात्रियों की अपने परिवार की तरह सेवा की. जल्द इस रूट को फिर से शुरू कर दिया जाएगा. जांच करके कारण का पता भी लगाया जाएगा."

मुआवजे का किया गया एलान
जानकारी के लिए बता दें कि पाली में हुए रेल हादसे के पीड़ितो को केंद्र सरकार ने मुआवजा देने का एलान किया था. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा था कि इस हादसे में गंभीर घायलों को एक लाख रुपये मुआवजा राशि दी जाएगी. साथ ही मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25 हजार रुपये मिलेंगे.

जानकारी के अनुसार, रेल हादसे का शिकार हुए लोगों को तत्काल रूप से मुआवजा भी दे दिया गया. रेल मंत्री के निर्देश पर रेलवे की टीम बांगड़ अस्पताल पहुंची औऱ गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये मुआवजा राशि दी गई. इसके अलावा, आंशिक रूप से घायल करीब 16 लोगों को 25-25 हजार रुपये दिए गए.

यह भी पढ़ें: Pali Rail Accident: मारवाड़ जंक्शन से निकलने के 5 मिनट के भीतर ही पटरी से उतरे 11 डिब्बे, देखें पाली रेल हादसे की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget