एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: बीजेपी की नई पीढ़ी संभालेंगी राजस्थान की कमान, 30 सदस्यों वाली कमेटी में केवल चार महिलाएं

Rajasthan News: बीजेपी की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची में नंबर 1 पर अलवर के सांसद बालकनाथ हैं. उनकी उम्र 39 वर्ष है. उनको लेकर चर्चा है कि पार्टी उन्हें प्रदेश की राजनीति में सक्रिय करना चाहती है.

Rajasthan News in Hindi: बीजेपी ने 1 जुलाई को राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की. इसके देखने से लगता है कि बीजेपी (BJP) के केंद्रीय संगठन ने प्रदेश संगठन की कमान नई पीढ़ी को सौंप दी है. इसमें अनुभवी लोगों को 35 फीसदी जगह दी गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) खुद 47 साल के हैं. उनकी टीम में 35 फीसदी चेहरे अंडर 40 हैं और 65 फीसदी से अधिक चेहरे अंडर 50 के हैं. बीजेपी के प्रदेश संगठन के सबसे वरिष्ठ सदस्य की उम्र 75 वर्ष है. 

बालकनाथ की राजस्थान में भूमिका

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के दौरों के बाद ही ये बड़े बदलाव हुए हैं. इस सूची में नंबर वन पर अलवर सांसद बालकनाथ हैं. उनकी उम्र 39 वर्ष है. उनको लेकर चर्चा है कि पार्टी उन्हें प्रदेश की राजनीति में सक्रिय करना चाहती है. इनके अलावा अनंतराम विश्नोई, नीलम गुर्जर आदि चेहरे अंडर 35 के हैं. इनमें से कई पदाधिकारियों को पार्टी विधानसभा चुनाव में टिकट देने पर दांव खेल सकती है.प्रदेश संगठन में आधा दर्जन ऐसे चेहरे हैं जो प्रमोट होकर प्रदेश कार्यकारिणी का हिस्सा बने हैं.

बीजेपी की इस नई कार्यकारिणी में 29 नाम हैं, लेकिन महिलाओं की संख्या सिर्फ चार है. इनमें सांसद दीयाकुमारी, प्रियंका मेघवाल, नीलम गुर्जर और कृष्णा कटारा का नाम शामिल है. इस कार्यकारिणी में अजमेर से एक भी चेहरा नहीं है. हालांकि ओबीसी मोर्चे की कमान अजमेर से ओमप्रकाश भड़ाना संभाल रहे हैं. उस मोर्चे में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

वरिष्ठों को कितना मिला स्थान

प्रदेश संगठन की इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी सबसे वरिष्ठ हैं. उनकी उम्र 75 वर्ष है. पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया की उम्र 69 है. सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया 66, पूर्व सांसद संतोष अहलावत 60 वर्ष के हैं. इसी तरह चुन्नीलाल गरासिया, सरदार अजयपाल सिंह आदि कुछ लोग भी 60 वर्ष प्लस आयु के हैं. भजनलाल शर्मा को चौथी बार महामंत्री बनाया गया है. उनकी नियुक्ति ने सभी को चौंकाया है. 

ये भी पढें

Rajasthan Election 2023: BJP की यह कमेटी तय करेगी जीत का फार्मूला, राजस्थान की इन योजनाओं की खोज रही है काट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget