एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: BJP की यह कमेटी तय करेगी जीत का फार्मूला, राजस्थान की इन योजनाओं की खोज रही है काट

Rajasthan Election 2023 News: पॉलिटिकल फीडबैक यूनिट का काम चुनावी राज्यों में जीत के फार्मूलों पर काम करना है. हर विधानसभा सीट के जातीय समीकरणों से लेकर स्थानीय मुद्दों का धरातल पर असर पता करना है.

Rajasthan Elections 2023: इस साल के अंत में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनाव होने हैं.इनमें से बीजेपी को सबसे अधिक उम्मीदें राजस्थान से है. बीजेपी राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रही है. इनके अलावा वो जीत के लिए योग्य उम्मीदवार, जातीय समीकरण और सकारात्मक मुद्दों को साधने की रणनीति पर काम कर रही हैं. पॉलिटिकल फीडबैक के लिए बीजेपी ने एक नई यूनिट बनाई है. इसकी कमान गृहमंत्री अमित शाह के करीबी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कौ सौंपी गई है.  

क्या काम करेगी पॉलिटिकल फीडबैक यूनिट

पॉलिटिकल फीडबैक यूनिट का काम चुनाव वाले राज्यों में जीत के फार्मूलों पर काम करना है. हर विधानसभा सीट के जातीय समीकरणों से लेकर स्थानीय मुद्दों का धरातल पर असर और विपक्ष के संभावित उम्मीदवारों का समय रहते पता लगाकर पार्टी को योग्य उम्मीदवारों के चयन में भूमिका निभाएगा. चुनावी राज्यों में अनुभवी नेताओं को प्रदेश संयोजक बनाया गया है. राजस्थान में इसका जिम्मा शैलेंद्र भार्गव को दिया गया है.

बीजेपी अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं के जमीनी असर का आकलन कर रही है. वह यह पता लगा रही है कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं को काउंटर कैसे करना है. खासकर फ्री बिजली, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और चिरंजीवी योजना में 25 लाख रुपये तक का इलाज प्रमुख है. 

क्षेत्रीय दलों की रणनीति पर भी रहेगी नजर

पॉलिटिकल फीडबैक यूनिट पार्टी की अंदरूनी स्थितियों पर भी नजर रखेगी. किस सीट पर किन किन नेताओं के विवाद की वजह से पार्टी को क्या नुकसान होगा, इसका आकलन भी यह यूनिट करेगी. इसके अलावा यह यूनिट राजस्थान में बसपा, बीटीपी और आरएलपी जैसे क्षेत्रिय दलों की ग्राउंड पर स्थिति के अलावा आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम की गतिविधियों और इनकी सभाओं में शामिल हो रहे समाजों की जानकारी जुटाई जाएगी.

पॉलिटिकल फीडबैक यूनिट हर विधानसभा सीट पर जातिगत समीकरणों का विश्लेषण कर बताएगी कि पिछले चुनावों में किस जाति वर्ग के विरोध या पक्ष में आने से बीजेपी की जीत या हार हुई. इस बार पक्ष या विपक्ष में जातीय समीकरण क्या है.जातीय समीकरण सुधारने पर किस जाति या वर्ग पर फोकस करना है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: जोधपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में चूहों ने मरीजों को काटा, प्रशासन ने बनाई जांच कमेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget