एक्सप्लोरर

NEET UG Exam आज, राजस्थान में 1.97 लाख तो कोटा में 28 हजार स्टूडेंट देंगे परीक्षा, इन बातों का रखें ध्यान

NEET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश की सबसे बडी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी आज आयोजित की जा रही है. जिसके लिए राजस्थान के 24 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

Rajasthan News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश की सबसे बडी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 का आज से आयोजन किया जा रहा है. आज दोपहर 2 से शाम 5.20 बजे तक पेन-पेपर मोड परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र व दिशा निर्देश 1 मई को जारी कर दिए गए है.

इस परीक्षा के लिए भारत में 557 शहरों एवं विदेशों के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र घोषित किए गए हैं. बता दें कि इस साल नीट परीक्षा के लिए 24 लाख 6 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है. जो अब तक की सभी प्रवेश परीक्षाओं में सर्वाधिक हैं. 

राजस्थान के 24 शहरों में होगी परीक्षा
एनटीए के जोनल कॉर्डिनेटर प्रदीप सिंह गौड ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा राजस्थान के 24 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. जहां 1 लाख 97 हजार परीक्षार्थी पेपर देंगे. इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, अलवर, बीकानेर, बांसवाडा, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाडमेर, बारां, झुंझनू, सीकर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, पाली, नागौर, चुरू, दौसा, धौलपुर, करौली के परीक्षा केंद्र शामिल हैं.

यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में होने से परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी शिक्षा नगरी कोटा के परीक्षा केंद्रों पर गर्ल्स को प्राथमिकता दी जाएगी. जिससे भीषण गर्मी में उन्हें बाहरी परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के साथ यात्रा के शारीरिक व मानसिक दबाव जैसी परेशानी से बचाया जा सके. 

कोटा में 20 प्रतिशत परीक्षार्थी बढ़े
प्रदीप सिंह गौड ने बताया कि कोटा में इस वर्ष 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 28 हजार परीक्षार्थी पेपर देंगे. इनमें अधिकांश गर्ल्स होंगी. गत वर्ष कोटा में 44 सेंटर थे. परीक्षार्थियों की संख्या 20 प्रतिशत बढा दी गई है. बारां में 5 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी.

पेपर पैटर्न में कोई बदलाव नहीं
एनटीए ने नीट-यूजी के पेपर पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है. यह परीक्षा हिंदी, इंग्लिश सहित 14 भाषाओं में होगी. प्रवेश परीक्षा में कुल 720 अंकों के पेपर में फिजिक्स, केमिस्टी, जूलॉजी व बॉटनी चारों विषयों में दो सेक्शन में एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे. सेक्शन ए में 35 प्रश्न होंगे. जबकि सेक्शन-बी में 15 प्रश्न होंगे, जिसमें से 10 प्रश्न हल करने होंगे. प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा. गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.

2.10 लाख सीटों पर मिलेगा प्रवेश
कॅरिअर काउसंलर पारिजात मिश्रा के अनुसार, नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा देश में एमबीबीएस के 706 मेडिकल कॉलेज की 1,09,145, बीडीएस के 323 कॉलेज की 28,088, आयुष पाठ्यक्रम की कुल 55,851 सीटों एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब 2 लाख 10 हजार सीटों के लिए होगी.

सुरक्षा जांच के लिए समय से पहले पहुंचे
एनटीए ने नीट-यूजी के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जैमर लगाए हैं. हर सेंटर पर फ्लांइंग स्क्वायड की टीमें मॉनिटरिंग करेंगी. परीक्षार्थियों के आधार कार्ड की जांच बायोमेट्रिक पर होगी. आधार कार्ड में समस्या होने पर परीक्षार्थी के फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे. प्रत्येक सेंटर पर परीक्षार्थी को पेन दिया जाएगा.

वे पानी की पारदर्शी बोतल साथ ले जा सकते हैं. गर्ल्स अधिक गहने नहीं पहने. बड़े बटन वाले शर्ट नहीं पहने. अन्य सभी हिदायतें प्रवेश पत्र के साथ दी गई हैं. असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से आधा घंटे पहले सेंटर पहुंचे. 

यह भी पढ़ें: रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कसा शिकंजा, एक महीने में वसूला एक करोड़ से अधिक जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget