एक्सप्लोरर

रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कसा शिकंजा, एक महीने में वसूला एक करोड़ से अधिक जुर्माना

Indian Railways: उत्तर पश्चिम रेलवे गैरकानूनी ढंग से यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की है. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने ऐसे यात्रियों से बड़ी राशि बतौर राजस्व वसूलने में कामयाबी हासिल की.

Rajasthan News Today: भारत में ट्रेन से सफर करना सबसे सुविधाजनक, सस्ता और सुरक्षित माना जाता है. ट्रेन से सफर के दौरान बड़ी संख्या में लोग बगैर टिकट के सफर के करते हैं. बीते कुछ दिनों से राजस्थान में ट्रेन से बगैर टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ भारतीय रेलवे सख्त कार्रवाई कर रहा है. 

यही वजह है ट्रेन से यात्रा के दौरान लापरवाही बरतने और बिना टिकट यात्रा करने वालों से रेलवे जुर्माना वसूलने के साथ अन्य संवैधानिक का कार्रवाई कर रहा है. इसी तरह के मामलों में भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने सिर्फ एक महीने में 23 हजार यात्रियों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बतौर जुर्माना वसूला है. 

इस कार्रवाई पर अधिकारियों ने क्या कहा?
जोधपुर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने सिर्फ एक महीने अनियमित टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए 23 हजार लोगों को पकड़ा है. रेलवे ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये से भी अधिक राजस्व वसूल करने में सफलता हासिल की है.

जुर्माने के तौर पर वसूला इतना राजस्व
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि डीआरएम पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में जोधपुर मंडल के सभी रेल मार्गों पर ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है.

इस दौरान अप्रैल महीने में अनियमित टिकट यात्रा करते हुए 22 हजार 854 यात्रियों को पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि इन सभी मामलों में कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 3 लाख 85 हजार 871 रुपये का राजस्व वसूल किया गया है.

रेलवे ने इतने लोगों को बगैर टिकट यात्रा करते दबोचा
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि अप्रैल महीने में टिकट चेकिंग दलों ने अलग-अलग ट्रेनों व स्टेशनों पर औचक जांच करते हुए 12 हजार 806 बिना टिकट और 8 हजार 633 यात्रियों पर अनियमित टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया. 

उन्होंने बताया कि पकड़े गए यात्रियों से बतौर जुर्माना एक करोड़ 2 लाख 14 हजार 961 रुपये का राजस्व वसूल गया है. जिसमें 46 लाख 26 हजार जुर्माना राशि शामिल है. उन्होंने बताया कि सघन टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा. यात्रियों से अनुरोध है कि वो बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा न करें.

धूम्रपान और गंदगी फैलाने वालों पर भी गिरी गाज
सीनियर डीसीएम खेड़ा ने बताया कि टिकट जांच के दौरान ट्रेन में गंदगी फैलाने के 1313 मामलों से 17 हजार 550, निर्धारित छूट से अधिक सामान लेकर यात्रा करने के 19 मामलों से 6 हजार 60 रुपये उर चलती ट्रेन में धूम्रपान करने के मामलों से 17 हजार 300 का जुर्माना वसूल किया गया है.
 
इन स्टेशनों पर हुई कार्रवाई
सीनियर डीसीएम खेड़ा ने बताया कि जोधपुर मंडल पर जोधपुर, लूणी, बाड़मेर, समदड़ी, भीलड़ी, रायका बाग फलोदी, जैसलमेर, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, रतनगढ़ मेड़ता, फुलेरा, मेड़ता, बीकानेर और जोधपुर मारवाड़ जंक्शन स्टेशन के बीच ट्रेनों में औचक जांच कर कार्रवाई की गई.

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: महंगी पड़ी नाबालिग से छेड़खानी, मनचले को तीन साल की सजा, भीड़ में बनाया था निशाना

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget