एक्सप्लोरर

NEET UG Answer Key 2022: नीट यूजी परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक करें आपत्ति, जानें कब आएगा रिजल्ट

NEET UG Answer Key 2022 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा 2022 की आंसर-की रिलीज कर दी है. इस पर आपत्ति उठाने की अंतिम तारीख कल यानी 02 सितंबर 2022 है.

NEET UG Answer Key 2022 Released, Raise Objections Till Tomorrow: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार शाम को नीट-यूजी 2022 की आंसर-की (NEET – UG 2022 Answer Key), स्कैन्ड ओएमआर इमेज और रिकॉर्डेड रेस्पांसेस जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी सारी प्रक्रिया भी बता दी गई है. कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार नीट यूजी 2022 (NEET 2022 Result) का परिणाम 7 सितंबर को जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स को उनकी ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी दो तरह के लिंक से मिल सकेगी. इसमें एप्लीकेशन नम्बर और जन्मतिथि डालकर तथा एप्लीकेशन नम्बर व पासवर्ड डालकर स्कैन कॉपी ली जा सकती है.

कल इस समय तक करें आंसर-की चैलेंज -

2 सितम्बर रात 11.50 बजे तक आसंर की को चैलेंज किया जा सकता है. इसके लिए भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग से किया जा सकता है. किए गए चैलेंज को एनटीए के सब्जेक्ट एक्सपर्ट के पैनल द्वारा वैरिफाई किया जाएगा. अगर कोई चैलेंज सही पाया जाता है तो आंसर की रिवाइज की जाएगी और सभी स्टूडेंट्स को उसके अनुसार अंक जारी किए जाएंगे. इसी फाइनल आंसर-की के बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा.
परीक्षा से संबंधित कुछ आंकड़ें –

  • नीट-यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को हुई, जिसमें 18 लाख 72 हजार 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था.
  • नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
  • यह परीक्षा भारत के 483 और 14 विदेशी शहरों के 3570 केंद्रों पर संपन्न हुई थी.
  • विदेशों में अबूधाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, दुबई और कुवैत में परीक्षा हुई थी.

ये रहेगी आंसर-की और रिकॉर्डेड रेस्पोंस चैलेंज की प्रक्रिया –

- सबसे पहले एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद एप्लाई फॉर आंसर की-चैलेंज/ओएमआर चैलेंज के लिंक पर क्लिक करें.
- एप्लीकेशन नम्बर व जन्मतिथि या एप्लीकेशन नम्बर व पासवर्ड डालकर लॉगइन करके सबमिट करें.
- स्क्रीन पर 50 + 50+ 50+50 फीजिक्स/कैमेस्ट्री/बॉटनी/जूलॉजी के ऑप्शंस डिस्प्ले होंगे, जिसमें एनटीए व कैंडिडेट की आंसर की डिस्प्ले होगी. स्टूडेंट ओएमआर भी इसी स्क्रीन पर दिखेगा.
- आंसर की चैलेंज के लिए दिए गए विकल्प में सही का मार्क लगाना है और साथ में कोई संबंधित प्रूफ पीडीफ फार्मेट में अपलोड करना होगा.

- रिकॉर्डेड रेस्पोंस/ओएमआर शीट के अनुसार कैप्चर्ड रेस्पांसेस दिखेंगे. इसमें विद्यार्थी कैंडिडेड क्लेम वाले ऑप्शन को सलेक्ट करें और जो भी आपत्ति है, उसे दर्ज करवाएं. जैसे किसी स्टूडेंट ने आप्शन 4 यूज किया है लेकिन ओएमआर मशीन ने 3 रीड किया है तो वे इस आपत्ति को दर्ज करवा सकता है.
- इसके बाद सेव यॉर क्लेम करके अगली स्क्रीन पर जाना है. अगली स्क्रीन पर विद्यार्थी को अपने आसंर-की क्लेम दिखेंगे. इसके बाद सेव यॉर क्लेम तथा पे-फी फाइनली के ऑप्शन को क्लिक करके सबमिट करना है.
- पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद ही चैलेंज को स्वीकार किया जाएगा.
- रिकॉर्डेड रेस्पोंस चैलेंज के लिए प्रति उत्तर 200 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है. इसी तरह से आंसर-की पर भी प्रति आंसर के चैलेंज पर भी 200 रुपए का ही शुल्क रखा गया हैं.

- दोनों स्थितियों में राशि नॉन रिफंडेबल होगी.

यह भी पढ़ें:

BPSC 67th Exam 2022: बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं प्री परीक्षा की नई तारीख घोषित, अब इस डेट पर होगा एग्जाम 

DMVS: CM अरविंद केजरीवाल का एलान – दिल्ली में शुरू होगा दुनिया का पहला वर्चुअल स्कूल, जानें कैसे मिलेगा एडमिशन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget