एक्सप्लोरर

NEET UG 2023 Exam: MBBS की 1 लाख से ज्यादा सीटों पर 20.59 लाख बच्चे देंगे एग्जाम, जानें किन कोर्सेस में होंगे एडमिशन

Rajasthan: NEET UG की प्रवेश परिक्षा में कुल 20 लाख 59 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे. राजस्थान में कुल 1,76,902 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं, जिनके लिए 24 शहरों में 354 परीक्षा केंद्र बनाए गए है.

Kota News : देशभर के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) की 1,04,333 एवं बीडीएस(BDS) की 27,868 सीटों के लिये रविवार 7 मई को 20 लाख 59 हजार परीक्षार्थी नीट-यूजी (NEET UG) की परीक्षा देंगे. इसके लिए देश-विदेश के 497 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. राजस्थान के 24 शहरों में 354 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1.76 लाख परीक्षार्थी पेपर देंगे. 

एनटीए के जोनल कॉर्डिनेटर डॉ. प्रदीप सिंह गौड़ ने बताया कि इस साल नीट-यूजी (NEET UG) में राजस्थान में कुल 1,76,902 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं. जिनके लिए 24 शहरों में 354 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. राजस्थान के 24 शहरों में जयपुर, कोटा, उदयपुर, बाड़मेर, नागौर, बारां, चितौड़गड़, सिरोही, धौलपुर, हनुमानगढ़, पाली, भीलवाड़ा, करौली, सीकर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, दौसा, सवाईमाधोपुर, झुन्झुनू, बीकानेर, अलवर, चूरू, जोधपुर, अजमेर में यह परीक्षा आयोजित होगी. 

कोटा के 41 परीक्षा केंद्रों पर होंगे 20,496 परीक्षार्थी

डॉ. गौड़ ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा नगरी कोटा के 41 परीक्षा केंद्रों पर 20,496 परीक्षार्थी पेपर देंगे. कोटा में 99 प्रतिशत छात्राओं एवं दिव्यांग छात्रों को परीक्षा केंद्र आवंटित किये गए हैं, शेष विद्यार्थियों को जयपुर सहित अन्य शहरों में सेंटर आवंटित किये गए हैं. परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र के साथ मूल आधार कार्ड या अधिकृत परिचय पत्र ले जायें. परीक्षार्थियों को पेन सेंटर पर ही दिया जाएगा. पानी के लिये पारदर्शी वाटर बोतल, 50 मिली का हैंड सेनेटाइजर ले जाने की छूट होगी. दिव्यांग परीक्षार्थियों को अपना प्रमाणपत्र ले जाना अनिवार्य होगा.

पेपर पैटर्न में कोई बदलाव नहीं

नीट-यूजी(NEET UG) परीक्षा में 720 अंकों का पेपर होगा, जिसमें 200 मिनट में कुल 180 प्रश्न हल करने होंगे. पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी एवं बॉटनी से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर के A और B दोनों सेक्शन में नेगेटिव मार्किंग रहेगी. प्रत्येक विषय के सेक्शन A में 35 बहुवैकल्पिक प्रश्न हल करने होंगे जबकि सेक्शन B के 15 प्रश्नों में से 10 हल करने होंगे. यह प्रवेश परीक्षा आफलाइन मोड में 13 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु तथा उर्दू में होगी.

इन कोर्सेस में होंगे एडमिशन

कॅरियर काउंसलर पारिजात मिश्रा ने बताया कि पेन-पेपर मोड की यह प्रवेश परीक्षा एमबीबीएस (MBBS) की 1,04,333, बीडीएस(BDS) की 27,868, आयुष कोर्सेस ( बीएएमएस, बीएचएमएस, बीवायएमएस, बीयूएमएस)(BAMS, BHMS, BYMS, BUMS) की 52,720 तथा बीवीएससी(BVSC) एवं चयनित बीएससी नर्सिंग (B.Sc. Nursing) कोर्सेस की करीब 1 लाख 90 हजार सीटों के लिए होंगी.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: AAP का अशोक गहलोत सरकार पर हमला, कहा- सरकारी महकमों में भ्रष्ट अधिकारियों का बोलबाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget