एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: AAP का अशोक गहलोत सरकार पर हमला, कहा- सरकारी महकमों में भ्रष्ट अधिकारियों का बोलबाला

Rajasthan News: राजस्थान आम आदमी पार्टी प्रमुख नवीन पालीवाल ने कहा अगर सरकार की मंशा भ्रष्टाचार के खिलाफ होती तो 34 अफसरों पर अभियोजन की स्वीकृति क्यों ही नहीं दी, जिनके खिलाफ ACB सबूत तक दे चुकी है.

Jaipur News: आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) ने राजस्थान की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार पर जोरदार हमला बोला है. आप अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर लेकर आप लगातार कांग्रेस-बीजेपी पर हमलावर है.एक रिपोर्ट के आधार पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल (Navin Paliwal) ने कहा कि जिस राज्य में एक साल में भ्रष्टाचार की 1450 शिकायतें आएं तो सोचा जा सकता है कि भ्रष्टाचार कितना है.इतनी शिकायतों के बावजूद पिछले पांच साल में लगभग 22 लोगों को पर ही कार्रवाई की गई है.इतना ही नहीं ज्यादातर अधिकारियों को फिर से फील्ड में पोस्टिंग दे दी गई.

AAP ने गहलोत सरकार पर क्या आरोप लगाए हैं

नवीन पालीवाल ने कहा अगर सरकार की मंशा भ्रष्टाचार के खिलाफ होती तो 34 अफसरों पर अभियोजन की स्वीकृति क्यों ही नहीं दी.जिनके खिलाफ एसीबी सबूत तक दे चुकी है.पालीवाल ने कहा कि इससे पता चलता है कि इन भ्रष्ट अधिकारियों को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है.आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज राजस्थान के किसी भी महकमे पर नजर दौड़ाई जाए तो भ्रष्टाचार की बू आती है.आज भ्रष्टाचार से राजस्थान का कोई महकमा अछूता नहीं रह गया है.

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के अधिकतर तहसीलदार,नायब तहसीलदार और पटवारी से लेकर बड़े अधिकारी तक भ्रष्टाचार में मामले में लिप्त हैं. इतना ही जोधपुर के फलौदी में तो एक व्यक्ति ने तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए अपने बच्चों को तहसीलदार के पास गिरवी रख दिया.नवीन पालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महंगाई राहत कैंप चला रहे हैं,तो दूसरी तरफ उनके अधिकारी भ्रष्टाचार में इस कदर डूब गए हैं कि जनता को अपने बच्चे गिरवी रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है. ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. 

आम आदमी पार्टी का भी समय आएगा 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की परोक्ष रूप से जनता के साथ ठगी अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता भी अब समझ गई है कि गहलोत सरकार एक हाथ से महंगाई राहत के जरिए राहत देने की बात कर रही है, जबकि अन्य महकमों के जरिए जनता को महंगाई के बोझ तले दबाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी को चुनने जा रही है. आप के नेता ने कहा कि जनता भी देख रही है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने कैसे जनहित में काम किए हैं. पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है, वह किसी से छुपा नहीं है.इसलिए राजस्थान में आने वाला वक्त आम आदमी पार्टी का होगा.

ये भी पढ़ें

Jaipur News: 22 सालों से लावारिस शवों को जला रहे हैं मेड़ता के अनिल थानवी, अब आ रही फिल्म

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget