एक्सप्लोरर

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने अलवर की घटना पर राजस्थान सरकार से तलब की रिपोर्ट, पूछे ये सवाल  

Rajasthan News: अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा अलवर मामले का संज्ञान लिया और राज्य के मुख्य सचिव से कहा है कि वो 24 जनवरी तक रिपोर्ट दें. आयोग ने प्रदेश सरकार से सवाल भी पूछे हैं. 

National Minorities Commission on Alwar Case: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) जिले में एक लड़की के खिलाफ कथित तौर पर हुए यौन हमले के मामले में प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है. आयोग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा (Iqbal Singh Lalpura) ने अल्पसंख्यक समुदाय की लड़की के खिलाफ यौन हिंसा के मामले से जुड़ी खबरों का संज्ञान लिया और राज्य के मुख्य सचिव से कहा है कि वो 24 जनवरी तक रिपोर्ट दें.

अल्पसंख्यक आयोग ने पूछे सवाल 
अल्पसंख्यक आयोग ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि, ''इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया या नहीं? अगर गिरफ्तारी हुई तो किन धाराओं के तहत हुई? अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो अब तक क्या कार्रवाई की गई? आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?''

की गई सर्जरी 
गौरतलब है कि, मानसिक रूप से कमजोर लड़की मंगलवार को अपने घर से घंटों लापता रहने के बाद घायल अवस्था में अलवर के तिजारा पुल के पास मिली. उसे तत्काल अलवर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जिसने उसे जयपुर के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां बुधवार को डॉक्टरों ने उसकी लंबी और जटिल सर्जरी की.

रेप की पुष्टि नहीं
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसकी मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार या यौन उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने शुरुआती जांच में आशंका जताई थी कि ये बलात्कार का मामला हो सकता है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही इसके स्पष्ट होने की बात कही थी. 

ये भी पढ़ें:

कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी, यहां संपूर्ण लॉकडउन के दौरान क्या खुला रहेगा या बंद रहेगा, जानें सबकुछ

Rajasthan Coronavirus Cases: राजस्थान में बेकाबू हो रही है कोरोना की रफ्तार, सामने आए 10 हजार से ज्यादा मामले, जानें- मौत का आंकड़ा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget