एक्सप्लोरर

Naresh Meena Arrest: निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा गिरफ्तार, समर्थकों का बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Naresh Meena Arrested: नरेश मीणा का एसडीएम को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मीणा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने भारी बवाल कर दिया.

Naresh Meena Arrest News: राजस्थान की देवली उनियारा विधानसभा सीट पर बुधवार (13 नवंबर) को उपचुनाव के दौरान जमकर बवाल देखने को मिला. यहां कांग्रेस के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने एक एसडीएम को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद देर रात नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद मीणा के समर्थक भड़क गए. आरोप है कि समर्थकों ने पत्थरबाजी की. इसके जवाब में पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे.

आग के गोलों से समरावता गांव धुएं का गुबार देखने को मिला. सूत्रों के मुताबिक पुलिस घेराबंदी से निकल नरेश मीणा फरार हो गए. इससे पहले वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी मीणा को रोकने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. मीणा ने मतदान केंद्र में घुसकर एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया. यह घटना कैमरे में कैद हो गई.

एसडीएम पर लगाया फर्जी मतदान करवाने का आरोप
नरेश मीणा ने आरोप लगाया, "एसडीएम ने तीन मतदाताओं से चोरी-छिपे वोट डलवाए. ईवीएम पर उनका चुनाव चिन्ह स्पष्ट नहीं था, जिससे उनके मतदाताओं को परेशानी हो रही थी. मैं लोगों से अनुरोध करूंगा कि वे बाहर निकलें और अपने वोट के जरिये ऐसे लोगों को जवाब देने का काम करें."

एफआईआर दर्ज करेगी पुलिस
वहीं टोंक कलेक्टर सौम्या झा ने कहा कि, "एसडीएम को चुनाव ड्यूटी के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था. एसडीएम हमें एक रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे या जांच शुरू करेंगे. पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी."

कांग्रेस ने किया निलंबित
बता दें कि राजस्थान कांग्रेस इकाई ने देवली उनियारा विधानसभा सीट पर पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के कारण मीना को निलंबित कर दिया है. कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद मीणा चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं.

ये भी पढ़ें

राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव खत्म, जानें दिग्गजों की सीट पर कितना हुआ मतदान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इनपुट से आउटपुट निकल आया', कृषि विभाग रिश्वतकांड पर डोटासरा का किरोड़ी लाल मीणा पर पलटवार
'इनपुट से आउटपुट निकल आया', कृषि विभाग रिश्वतकांड पर डोटासरा का किरोड़ी लाल मीणा पर पलटवार
Jaipur Internet Services: जयपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस, कांग्रेस ने प्रशासन पर साधा निशाना
जयपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल, लोगों ने ली राहत की सांस, कांग्रेस ने प्रशासन पर साधा निशाना
Jaipur News: जयपुर में नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के बाद 'योगी मॉडल' की चर्चा
जयपुर में नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के बाद 'योगी मॉडल' की चर्चा
Sirohi News: पिण्डवाड़ा पालिका में फर्जीवाड़े का खुलासा, जिंदा शख्स को सरकारी रिकॉर्ड में बताया मृत
सिरोही: पिण्डवाड़ा पालिका में फर्जीवाड़े का खुलासा, जिंदा शख्स को सरकारी रिकॉर्ड में बताया मृत

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget