एक्सप्लोरर

'....नहीं तो सरकार इसे पारित करा लेती', वक्फ बिल पर सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान

Hanuman Beniwal on Waqf (Amendment) Bill 2024: लोकसभा में पेश हुआ पेश वक्फ संशोधन बिल अटक गया. इस बिल को विपक्ष के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

Rajasthan MP Hanuman Beniwal: केंद्र सरकार ने आज गुरुवार (8 अगस्त) को वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा में पेश किया. सरकार को इस विधेयक के खिलाफ विपक्ष के भारी विरोध सामना करना पड़ा. इसको लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान सामने आया है.

आरएलपी अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सरकार वक्फ बोर्ड बिल इंट्रोड्यूस करवाकर कर पारित करवाना चाहती थी, इंडिया अलायंस समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने इसका भारी विरोध किया है. उन्होंने कहा कि इस कानून से लोगों की जनभावनाएं आहत होंगी.

'विपक्ष के विरोध पर भेजा गया जेपीसी में'
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा, "यह (वक्फ बोर्ड) संवैधानिक अधिकारों के तहत बना है." उन्होंने कहा कि हमने सरकार से कहा कि आप इसको ऐसे ही अतिक्रमण न करें. बेनीवाल ने कहा कि विपक्ष ने मांग की है कि इसके बारे में जनमत जानने के लिए भेजें या फिर ज्वाइंट स्टैंडिंग कमेटी या जेपीसी के अंदर भेजें.

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वक्फ बिल के मसौदे पर विपक्ष के भारी विरोध को देखते हुए सरकार ने इसे जेपीसी के अंदर भेजा है. उन्होंने कहा कि यह हमारे विरोध के कारण ही हुआ है, नहीं तो सरकार आज बिल को पारित करा लेती.

'करोड़ों लोगों की मिलेंगी दुआएं'
बता दें, गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरने रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया. इस बिल को लेकर संसद में जोरदार हंगामा हुआ. इस बिल के बारे में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विस्तार से बताया और उन्होंने केस का उदाहरण भी दिया. इस बिल पर इंडिया अलायंस समेत सभी विपक्षी दलों से किरेन रिजिजू समर्थन देने की अपील की. उन्होंने कहा कि आपको इस बिल का समर्थन करने पर करोड़ों लोगों की दुआएं मिलेंगी.

लोकसभा अध्यक्ष करेंगे जेपीसी का गठन
हालांकि विपक्षी सदस्यों के भारी विरोध के बाद इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) में भेज दिया गया. वक्फ एक्ट 1954 में सुधार के दावे के साथ पेश किया गया यह विधेयक कई दिनों से विवादों के साये में है. जल्द ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जेपीसी का गठन करेंगे, जिसमें सत्ततारूढ़ और विपक्षी दलों के सांसद सदस्य होंगे.

ये भी पढ़ें: वक्फ बिल पर AISSC अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती का बड़ा बयान, बोले- 'पारदर्शिता लाना जरूरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget