एक्सप्लोरर

नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण विस्फोट, दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर के बड़ली इलाके में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद विस्फोट हो गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. धमाके की आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

राजस्थान के नागौर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां बड़ली इलाके में पटाखों के एक गोदाम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में जोरदार विस्फोट हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, नागौर के बड़ली इलाके में पटाखों के गोदाम में अचानक आग लग गई. आग लगने के कुछ ही देर बाद गोदाम में रखे पटाखों में विस्फोट होने लगे. धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. गोदाम से उठता धुएं का गुबार आसपास के कई इलाकों में फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए.

राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति

दो लोगों की मौके पर मौत

इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई. तहसीलदार नरसिंह टैंक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी. हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है. फिलहाल प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं.

अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की...'

हादसे की वजह जानने में जुटा प्रशासन

फिलहाल गोदाम में आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोदाम में पटाखों का कितना स्टॉक रखा हुआ था और वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं. हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की...'
अमेरिकी चुनाव नतीजों पर BJP सांसद बोलीं, 'भारत में विपक्ष को खुश होने की जरूरत नहीं'
अशोक गहलोत पर टिप्पणी से भड़की यूथ कांग्रेस, CM भजनलाल का फूंका पुतला
अशोक गहलोत पर टिप्पणी से भड़की यूथ कांग्रेस, CM भजनलाल का फूंका पुतला
दिवाली पर जगमगाएगा जयपुर, घर-दुकानों की सजावट पर मिलेंगे इनाम
दिवाली पर जगमगाएगा जयपुर, घर-दुकानों की सजावट पर मिलेंगे इनाम
Advertisement

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget