एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: वसुंधरा राजे के बेटे सांसद दुष्यंत ने क्यों किया राहुल गांधी का स्वागत? बोले- 'हम तो आपका इंतजार कर रहे थे...'

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि कहा कि राहुल उनके साथ लोकसभा में सांसद साथी हैं.

Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया है. सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा है कि झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का भय का नहीं, भावनाओं का रिश्ता है. उन्होंने हमेशा 36 की 36 कौमों को साथ लेकर इस क्षेत्र का विकास करवाया है. दुष्यंत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो राजस्थान में दो दिलों को नहीं जोड़ सकते हैं, आज वे भारत जोड़ने का स्वांग कर रहे हैं, जबकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपने राजनैतिक जीवन में हमेशा लोगों के दिलों को जोड़ने का काम किया है. झालावाड़ इसका प्रमाण है.

सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि झालावाड़ से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का 5 बार सांसद और 4 बार विधायक चुना जाना गौरव की बात है. इसके पूर्व वे धौलपुर से विधायक रहीं हैं. उन्हीं के कुशल नेतृत्व में मैं स्वयं चौथी बार सांसद हूं. लगातार यह जीत भय के कारण नहीं, पूर्व सीएम के कार्यकर्ताओं के साथ भावनात्मक लगाव की वजह से हुई है. गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि झालावाड़ में वसुंधरा राजे के भय के बावजूद राहुल गांधी का भव्य स्वागत हुआ. उन्होंने कहा कि भय तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को है. इसीलिए हार के भय से बौखलाई कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है. सांसद ने कहा कि ऐसा बयान देने वाले पहले लगातार इतनी बार जीतें फिर ऐसे बयान दें.

सांसद दुष्यंत सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि राहुल उनके साथ लोकसभा में सांसद साथी हैं, इसलिए नैतिकता के आधार पर एक साथी का उनके झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र में स्वागत है, लेकिन यदि वह राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनने के 10 दिन बाद आकर ये पता कर लेते हैं कि उनके किए हुए वादे के अनुसार सम्पूर्ण किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ हुआ है या नहीं, तो ज्यादा ठीक रहता. पत्रकार वार्ता में दुष्यंत सिंह ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा-'बहुत देर से दर पे आंखें लगी थी, हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी.'

सरकार नहीं दे रही जनता के मुद्दों पर ध्यान
सांसद ने कहा कि यदि राहुल पहले ही आ जाते, तो कम से कम इस क्षेत्र की सड़कें तो सुधर जाती, जो आज उनकी यात्रा के लिए आनन-फ़ानन में बनी हैं. उन्होंने कहा कि आज राजस्थान भ्रष्टाचार, महिला और दलित अत्याचार, अपराध, महंगी बिजली, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में देश में टॉप पर है. क्या राहुल इसके लिए राजस्थान सरकार को इनाम देने आए हैं. सिंह ने कहा कि जिस भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर, सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को जवाब दे कर, आतंकवाद को खत्म कर, जोड़ने का काम किया है. उसे अब आपके जोड़ने की ज़रूरत नहीं है. ज़रूरत तो कांग्रेस को जोड़ने की है,जो हर दिन खंड-खंड होती जा रही है.    

सांसद दुष्यंत ने कहा कि चलो आप आ ही गए हो तो कम से कम आपकी इस सरकार से जवाब-तलब तो कर लो कि साढ़े तीन लाख सरकारी नौकरियों का वादा कहां गुम हो गया. अब तक जो करीब एक लाख नौकरियां मिली हैं, वो बीजेपी सरकार के समय की ही है. अपनी सरकार से पूछ तो लो कि चुनाव से पूर्व बेरोजगारी भत्ता देने का किया गया वादा कौन सी फाइल में धूल खा रहा है. सांसद दुष्यंत सिंह ने राहुल को परवन सिंचाई परियोजना के शिलान्यास की याद दिलाते हुए कहा कि इसकी नींव बीजेपी ने रखी, इसके बाद कांग्रेस सरकार ने कोई काम नहीं किया. आज भी परवन के डूब क्षेत्र में आए कुछ गांवों के किसान परिवार मुआवजे और पुनर्वास की बाट जोह रहे हैं.आये हो तो कम से कम उन्हें राहत दिलवा दीजिए.

Bharat Jodo Yatra: सीएम गहलोत ने बताया भारत जोड़ो यात्रा के बाद कौन बनेगा राहुल गांधी का 'असेट', केंद्र सरकार को भी दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget