एक्सप्लोरर

Rajasthan: माउंट आबू में बाल आयोग ने होटलों और रेस्टॉरेंट्स में मारा छापा, 25 बच्चों को कराया चाइल्ड लेबर से मुक्त

Rajasthan: राजस्थान बाल आयोग के सदस्य शिव नागा ने बताया कि लंबे समय से माउंट आबू में चाइल्ड लेबर, बच्चियों से अनैतिक काम और मानव तस्करी से जुड़ी सूचनाएं मिल रही थी.

Mount Abu Crime News: राजस्थान (Rajasthan) का कश्मीर कहा जाने वाल माउंट आबू (Mount Abu) ऊंची पहाड़ी पर स्थिति है. ये अपनी खूबसूरती से सभी को आकर्षित करता है. यहां पहली बार बाल आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. बाल आयोग की टीम ने ऑपेरशन चलाकर गुरुवार सुबह एक साथ करीब 25 बच्चों को रेस्क्यू किया. 

इसमें चौकाने वाली यह बात सामने आई है  पिछले एक साल में यहां थानें में चाइल्ड लेबर या मानव तस्करी से जुड़ी एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. यानी बड़ी संख्या में चाइल्ड लेबर कराया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं सभी बच्चों को लेकर सिरोही जिला मुख्यालय ले लाया जाया गया और आगे की कार्रवाई यहीं पर की जाएगी. 

लगातार मिल रही थी  शिकायतें
राजस्थान बाल आयोग के सदस्य शिव नागा ने बताया कि लंबे समय से माउंट आबू में चाइल्ड लेबर, बच्चियों से अनैतिक काम और मानव तस्करी से जुड़ी सूचनाएं मिल रही थी. वहां काम कर रहे एनजीओ आसारा विकास संस्था ने भी शिकायत की थी. इसके बाद गुरुवार सुबह बाल आयोग के पूर्व सदस्य शैलेन्द्र पंड्या और आसरा विकास संस्था के संचालक भोजराज सिंह समेत अन्य लोगों की टीमें बनाई गईं. टीमों ने अलग-अलग होटल और रेस्टॉरेंट में एक साथ धावा बोला. रेस्टॉरेंट और होटल के अंदर बच्चे काम करते हुए पाए गए. इस ऑपेरशन में माउंट आबू पुलिस भी साथ थी. कोई बच्चा सब्जियां काट रहा था, तो कोई पोछा लगा रहा था.

कोई बच्चा बर्तन धो रहा था. इन सभी जगहों से करीब 25 बच्चों को रेस्क्यू किया गया और होटल संचालकों के नाम लिखे गए. फिर बच्चों को माउंट आबू पुलिस थाने लाया गया. इसके बाद होटलों और रेस्टॉरेंट संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई. अब बच्चों के दस्तावेज के आधार पर उनकी उम्र देखी जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी. जो बच्चे इन होटलों और रेस्टॉरेंट  में काम करते  पाए गए, वो 14-16 साल के बीच लग रहे हैं. हालांकि बच्चियों के साथ अनैतिक काम की बात प्राथमिक रूप से सामने नहीं आई है. 

थाने में एक भी एफआईआर नहीं
आयोग सदस्य ने बताया कि चौकाने करने वाली बात यह है कि यहां इतनी बड़ी संख्या में चाइल्ड लेबर कराया जा रहा था,  लेकिन पुलिस थाने में पिछले एक साल में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं है. कह सकते हैं कि एक भी कार्रवाई नहीं हुई. हमने अभी भी टीमों को माउंट आबू में लगा रखा है, जो चाइल्ड लेबर पर नजर रखेंगी और रिपोर्ट करेंगी. 

Udaipur News: जानवरों के शिकार के बड़े खेल का पर्दाफाश! ब्लैक पैंथर की 4 खाल बरामद, एक शिकारी गिरफ्त में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget