एक्सप्लोरर

Udaipur News: जानवरों के शिकार के बड़े खेल का पर्दाफाश! ब्लैक पैंथर की 4 खाल बरामद, एक शिकारी गिरफ्त में

Udaipur News: उदयपुर और राजसमंद जिले में बड़ी संख्या पैंथर निवास करते हैं. यहां के अभ्यारण्यों में इन दिनों शिकार के मामले भी सामने आ रहे हैं जिनको लेकर धरपकड़ शुरू हो गई है.

Udaipur Crime News: उदयपुर एटीएस (ATS) और एसओजी (SOG) ने बुधवार रात को पैंथर का शिकारी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. एटीएस और एसओजी की टीम को पैंथर (Panther) की चार खाल बरामद हुई है. यह जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग (Forest Department) और पुलिस तक चौंक गई क्योंकि शायद पैंथर की चार खाल एक साथ मिलने का यह पहला मामला है. एटीएस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है जो पैंथर की खाल को बेचने जा रहा था. 
 
दरअसल, उदयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है इसलिए यहां वन्यजीवों की भरमार है. उदयपुर और राजसमंद जिले में ही 200 से ज्यादा पैंथर रहते हैं. इसी कारण आए दिन इंसान और पैंथर आमने-सामने आ जाते हैं. ऐसे में शिकारी भी उन्हें अपना निशाना बनाते हैं. वहीं, शिकारियों के खिलाफ ताजा कार्रवाई उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में हुई है. एटीएस टीम ने गोगुंदा हाईवे पर होटल विष्णु के पास आरोपी को गिरफ्तार किया है. एटीएस टीम को इस क्षेत्र में पैंथर की खाल तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने होटल विष्णु के पास जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया. 
 
वन्य अभ्यारण्यों में जानवरों को शिकार बनाता है गैंग
जानकारी में सामने आई है कि यह गैंग करीब चार साल से वन्य जीवों की तस्करी कर रहा था और कुंभलगढ़ और रणकपुर वन्य अभ्यारण्य से कई पैंथरों को मौत के घाट उतार कर उनकी खाल की तस्करी कर चुका है. मामले में गिरफ्तार आरोपी चुनाराम उर्फ सुनील से सख्ती से पूछताछ की जा रही है. एटीएस की टीम ने चारों खालों और शिकारी की बाइक को कब्जे में ले लिया. इस दौरान गोगुंदा थानाधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही. एटीएस के सूत्रों के मुताबिक पैंथर की खाल सप्लाई करने के पीछे बड़ा गैंग हो सकता है क्योंकि पैंथर का शिकार करना किसी अकेले व्यक्ति के बस की बात नहीं है. 
 
ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget