एक्सप्लोरर

मेवाड़-वागड़ में कहीं त्रिकोणीय मुकाबला तो कहीं BJP-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, पढ़ें, सियासी समीकरण

Rajasthan Lok Sabha Election: मेवाड़-वागड़ की 4 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव होने वाले हैं. यहां बीजेपी, कांग्रेस के साथ ही भारत आदिवासी पार्टी सहित अन्य पार्टियों ने नामांकन किया.

Mewar Vagad Lok Sabha Election 2024: मेवाड़-वागड़ की 4 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव होने वाले हैं. पार्टियों की तरफ से नामांकन भी दाखिल कर दिए हैं. इसमें बीजेपी, कांग्रेस के साथ ही भारत आदिवासी पार्टी, बीएसपी, निर्दलीय सहित अन्य पार्टियों ने नामांकन किए हैं. फिलहाल वास्तविक स्थिति नामांकन उठाने की अंतिम तारीख बाद स्पष्ट होगी लेकिन अब तक इन 4 सीटों पर मुकाबले तय ही बाते जा रहे हैं. जानिए क्या है समीकरण.

उदयपुर में पहली बार बीजेपी कांग्रेस में अफसर से अफसर का मुकाबला होगा. यहां बीजेपी से प्रत्याशी पूर्व परिवहन अधिकारी मन्नालाल रावत और कांग्रेस से प्रत्याशी पूर्व आईएएस ताराचंद मीणा है. इनकी टक्कर सीधी मानी जा रही है लेकिन भारत आदिवासी पार्टी भी सेंध कर सकती है. यहां आदिवासी पार्टी से प्रकाश चंद्र बुझ प्रत्याशी है. 

2 विधानसभा में BAP है का 
ऐसे में यहां त्रिकोणीय मुकाबले से भी इंकार नहीं किया जा सकता. इसके पीछे कारण है कि उदयपुर की 8 विधानसभा में से 2 विधानसभा पर भारत आदिवासी पार्टी के विधायक है और इन दोनों आसपुर और धरियावद सीट पर भारत आदिवासी पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दी थी. 

BAP, कांग्रेस और बीजेपी की टक्कर
नामांकन के आखरी दिन नाटकीय घटनाक्रम दिखाने वाली इस लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा. क्योंकि यहां भारतीय जनता पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी और कांग्रेस तीनों ही अपनी अपनी जगह मजबूत है.

यहां बीजेपी से महेंद्रजीत सिंह मालविया, कांग्रेस से अरविंद डामोर और भारत आदिवासी पार्टी के चर्चित चेहरे राजकुमार रोत मैदान में हैं. कांग्रेस में प्रत्याशी का चेहरा नया है और बड़ा नाम भी नहीं है. वहीं आदिवासी पार्टी और बीजेपी ने पुराने नेता है जो पहले चुनाव लड़ चुके हैं. यहां काटें की टक्कर देखी जाएगी.

इस सीट पर बीजेपी कांग्रेस आमने सामने
राजसमंद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की आमने सामने टक्कर होने जा रही है. इस सीट की खास बात यह है कि यहां से मेवाड़ राजपरिवार की बहु महिमा कुमारी बीजेपी से प्रत्याशी है, जिनकी कांग्रेस से भीलवाड़ा के लिए प्रत्याशी घोषित होने के बाद राजसमंद सीट पर प्रत्याशी बने दामोदर गुर्जर से टक्कर है. यहां 13 अलग अलग पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं. 

यहां दिग्गजों की आमने सामने टक्कर
चितौड़गढ़ लोकसभा सीट हॉट सीट है, क्योंकि यहां बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों की आमने सामने टक्कर हैं. बीजेपी से यहां प्रत्याशी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी है और वहीं कांग्रेस से पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना प्रत्याशी है.

जोशी दो बार से सांसद है और अभी हुए चुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी के विधायक है. वहीं आंजना हालही विधानसभा चुनाव हारे हैं लेकिन किसान वर्ग में उनकी पकड़ अच्छी है. यहां भी भारत आदिवासी पार्टी ने प्रत्याशी उतारा है लेकिन टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: 'चुनाव से ठीक पहले उन्हें भ्रष्टाचार...' कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का केंद्र पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget