एक्सप्लोरर

जोधपुर में आज से मारवाड़ महोत्सव का आगाज, पर्यटकों को लुभाने के लिए होंगे कार्यक्रम, जानें पूरी डिटेल

Marwar Festival 2024: जोधपुर में पर्यटकों को लुभाने के लिए आज से मारवाड़ महोत्सव का आगा हो गया. दो दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न तरह के कार्यक्रम होंगे.

Rajasthan News: राजस्थान में पर्यटन की व्यापक संभावनाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग के द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं. इसके साथ ही प्रदेश में प्रमुख मेलों और उत्सवों का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा जोधपुर में 16 व 17 अक्टूबर तक मारवाड़ महोत्सव 2024 का आयोजन करवाया जा रहा है. महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं. पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए महोत्सव में  विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक डॉ. सरिता फिरोदा ने बताया कि अन्य मेलों और उत्सवों की तरह ही मारवाड़ महोत्सव भी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा. उन्होंने बताया कि 2 दिवसीय मारवाड़ महोत्सव में प्रतिदिन शाम को विभिन्न सेलिब्रिटी और प्रसिद्ध लोक कलाकार सांस्कृतिक संध्या में अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे.

16 अक्टूबर को होंगे ये कार्यक्रम
मारवाड़ महोत्सव की शुरुआत के दौरान बुधवार को सुबह 6 बजे मेहरानगढ़ फोर्ट की पार्क पार्किंग स्थल पर सूर्य आराधना कार्यक्रम हुआ. इसके बाद साढ़े 6 बजे से मेहरानगढ़ किले से जयपोल, फतह पोल रानी सर, पदमसर, सिंहपोल, जुनी धान मंडी, आडा बाजार, कुंज बिहारी मंदिर कटला बाजार होते हुए घंटाघर तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया. इसी प्रकार सुबह 7:30 बजे से घंटाघर से नई सड़क होते हुए राज की उम्मेद स्टेडियम तक शोभायात्रा निकाली गई.

वहीं, सुबह 8:30 बजे राजकीय उम्मेद स्टेडियम में बीएसएफ द्वारा केमल टेटू शौ, सैन्य शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन जा रहा है. साथ ही सुबह 8:30 बजे ही पतंगबाजी एवं पतंग प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है. इसी क्रम में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक उम्मेद स्टेडियम में मूंछ प्रतियोगिता, साफा बांध प्रतियोगिता, मारवाड़ श्री प्रतियोगिता, मिस मारवाड़ प्रतियोगिता, रस्सा कसी प्रतियोगिता, मटका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. रात 8:00 बजे तक सम्राट अशोक उद्यान में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन भी हो रहा है. सुबह 7:30 बजे से सम्राट अशोक उद्यान एंफीथियेटर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है जो रात 9:30 बजे चलने वाला है. जिसमे प्रसिद्ध लोक कलाकार शानदार दे रहे हैं.

17 अक्टूबर को रहेंगे ये कार्यक्रम
मारवाड़ महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को ओसियां में दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता, पतंगबाजी और पतंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. लोग शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक फूड एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी एवं शाम 4 बजे से शाम 7:30 बजे तक कैमल सफारी का लुफ्त उठा सकेंगे. इसी क्रम में शाम 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा. कार्यक्रम के समापन पर शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में उपचुनाव के बावजूद गहलोत-पायलट को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी, क्या है कांग्रेस का प्लान?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget