एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह के निधन के बाद राजस्थान में 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित, नहीं होगा सरकारी कार्यक्रम

Manmohan Singh Death: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. इस दौरान राजकीय क्रार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा. 

Manmohan Singh Died: राजस्थान की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. मनमोहन सिंह के सम्मान में राज्य में 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी 2025 तक सात दिन के राजकीय शोक रहेगा. इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा. राजस्थान की भजनलाल शर्मा ने यह फैसला लिया है. जिसकी जानकारी साझा की गई है.

राजस्थान सरकार के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में प्रदेश में कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह समेत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी 7 दिनों के सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. राजस्थान कांग्रेस ने गुरुवार को डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद यह फैसला लिया है. पार्टी के आंदोलन और आउटरीच कार्यक्रम 3 जनवरी से फिर से शुरू होंगे.

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी भी डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास स्थान तीन मूर्ती भवन पहुंचे.  

भारत सरकार ने घोषित किया 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक

मनमोहन सिंह का निधन के बाद भारत सरकार की ओर से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. अंतिम संस्कार के दिन सभी राजनयिक मिशनों और विदेशों में भी उच्चायोगों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. उधर, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी.

दिल्ली के एम्स में पूर्व पीएम ने ली आखिरी सांस

बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. डॉ. मनमहोन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम दिल्ली के एक्स में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार करीब आठ बजे आखिरी सांस ली. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमहोन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे. गुरुवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था. उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है.

ये भी पढ़ें: Manmohan Singh: मनमोहन सिंह ने राजस्थान से खेली थी राजनीति की आखिरी पारी, निर्विरोध जीते थे चुनाव, रोचक है कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget