एक्सप्लोरर

Manmohan Singh: मनमोहन सिंह ने राजस्थान से खेली थी राजनीति की आखिरी पारी, निर्विरोध जीते थे चुनाव, रोचक है कहानी

Manmohan Singh Died: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान की राजनीति से जुड़े थे. 2019 में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा चुनाव जीता, BJP ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था.

Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने गुरुवार (26 दिसंबर) की रात दुनिया को अलविदा कह दिया. 92 साल की उम्र में मनमोहन सिंह के देहांत हो गया. देश की राजनीति और कांग्रेस का दिग्गज चेहरा रहे मनमोहन सिंग का राजस्थान की राजनीति से बड़ा गहरा लगाव रहा है. राजस्थान में अगस्त 2019 में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह को उम्मीदवार बनाया था और बीजेपी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा.

उस समय कांग्रेस की अशोक गहलोत की सरकार थी. कांग्रेस के पास 100 से ज्यादा विधायक थे. ऐसे में मनमोहन सिंह की जीत हुई थी. रोचक बात यह रही कि यह सीट बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन से खाली हुई थी. बीजेपी ने संख्या बल के अनुसार कांग्रेस और मनमोहन सिंह के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था. 

राजनीति की आखिरी पारी राजस्थान से
साल 2019 के उपचुनाव में जीतने के बाद जब कार्यालय खत्म हुआ, तब कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को यहां से रिपीट नहीं किया. मनमोहन सिंह ने अपनी राजनीति की आखिरी पारी राजस्थान से ही खेली है. राज्यसभा सदस्य रहने के दौरान उन्होंने राजस्थान में एक-दो दौरे किए थे. उस दौरान उनके कई बयान चर्चाओं में थे. 

मनमोहन सिंह 19 अगस्त 2019 से लेकर 3 अप्रैल 2024 तक राजस्थान से राज्यसभा सदस्य रहे. उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद यहां से सोनिया गांधी ने निर्विरोध चुनाव जीता. 

अशोक गहलोत और सचिन पायलट की रही भूमिका
जब राजस्थान से मनमोहन सिंह को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था, तब मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत ने बड़ी भूमिका निभाई थी. उन्होंने मनमोहन सिंह के नामांकन से लेकर सारा काम देखा था. सचिन पायलट उस समय राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष थे. उन्होंने भी सभी विधायकों को एकजुट किए रखा था. उसके बाद मनमोहन सिंह को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गया था जबकि कुछ कांग्रेस नेता चाहते थे कि मनमोहन सिंह फिर से राजस्थान से ही राज्यसभा सदस्य बनें.

यह भी पढ़ें: मनमोहन सिंह के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, सीएम भजनलाल शर्मा सहित इन नेताओं ने जताया शोक

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget