एक्सप्लोरर

Rajasthan: उदयपुर में 21 देशों के कलाकार देंगे योग की प्रस्तुति, महाशिवरात्रि के दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Udaipur News: इस कार्यक्रम में कलाकार अपनी प्रस्तुति से ध्यान योग के बारे में बताएंगे. इसमें भजन और देवी स्तुति की नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियां भी होगी. यहां के बाद अहमदाबाद में प्रस्तुति होगी.

Mahashivratri 2023: योग एक ऐसी आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जो शरीर को बीमारियों से मुक्त कर बेहतर जीवनशैली जीने में मदद करता है. यह भारत की ही देन है. अब योग भारत ही नहीं, पूरी दुनिया तक पहुंच चुका है. इसलिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाता है. इसी क्रम में अब उदयपुर में योग से जुड़ा एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है. यह कार्यक्रम उदयपुर में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा. खास बात यह है कि इसमें 21 देशों के कलाकार प्रस्तुति देंगे. इसमें इन देशों में करीब 32 एक्सपर्ट होंगे, जो सहज योग की प्रस्तुति देंगे और इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा. 

यह होगा कार्यक्रम

इस कार्यक्रम की आयोजक ऋतु गर्ग का कहना है कि रूस, अमेरिका सहित अन्य देशों के यह कलाकार देशभर में इसकी प्रस्तुति दी रहे हैं. इसके पीछे इनका मकसद है कि आमजन को ध्यान और योग से जोड़ा जाए. इसी कारण इनकी यह यात्रा निकली है. राजस्थान में जोधपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ में भी इनकी प्रस्तुति होगी. उदयपुर में 18 फरवरी को प्रस्तुति देने के बाद यह गुजरात के अहमदाबाद जाएंगे. ये देशभर में कार्यक्रम करके लोगों को योग के प्रति प्रेरित कर रहे हैं. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का आध्यात्मिक संगीतमय कार्यक्रम योग धारा है, जो शाम 6 बजे उदयपुर के सुखाड़िया युनिवर्सिटी के विवेकानंद सभागार में होगा.

इस कार्यक्रम में कलाकार अपनी प्रस्तुति से ध्यान योग के बारे में बताएंगे. इसमें भजन और देवी स्तुति की नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियां भी होगी. खास बात यह है कि इन विदेशी कलाकारों ने ध्यान की महिमा को समझा. सनातन संस्कृति को समझाने के लिए विशेष रूप से हिंदी, संस्कृत और भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा के बाद अब उसे जन-जन तक पहुंचा रहे हैं.

उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सहजयोग ध्यान की प्रणेता निर्मला देवी के जन्म शती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है. निर्मला देवी ने सहजयोग ध्यान विधि की 1970 में की थी. उन्होंने परमात्मा के इस प्रेम संदेश को मानव मात्र तक पहुंचाने में पूरा जीवन लगा दिया. आज दुनिया के 150 देशों के साधक सहजयोग ध्यान से जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: गुलाब चंद कटारिया असम का राज्यपाल बनने वाले राजस्थान के तीसरे नेता, मुख्यमंत्री बनने से चूक गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget