एक्सप्लोरर

'सरकार कोई भी रही हो, इतना बड़ा निवेश कभी नहीं मिला', धर्मांतरण बिल पर क्या बोले मदन दिलावर?

Madan Dilawar News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत राज्य को 20 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिला है.

Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे. यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनके सवालों के जवाब दिए. भाजपा नेता मदन दिलावर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पूरे प्रदेश में राइजिंग राजस्थान के तहत बड़ा निवेश प्रदेश को मिला है.

राजस्थान में कोई भी सरकार रही हो, लेकिन इतना बड़ा निवेश पहले कभी नहीं मिला. अभी तक 20 लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं. हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में यह आंकड़ा 25 लाख करोड़ तक जाएगा. इससे राजस्थान में ना सिर्फ निवेश बढ़ेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा.

पंचायती राज चुनाव को लेकर मंत्री दिलावर ने कहा कि पंचायती राज चुनाव को लेकर फैसला मंत्रिमंडल में जल्द लिया जाएगा. इसके बाद ही पंचायती राज चुनाव की स्थिति साफ होगी कि चुनाव कब और किस तरह करवाए जाएंगे.

मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग में रोजगार को लेकर कहा कि शिक्षा विभाग में एक लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं. रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा में चार लाख रोजगार की घोषणा की है, इसमें डेढ़ से दो लाख भर्तियां शिक्षा विभाग में की जाएगी.

राजस्थान में धर्मांतरण के बिल को लेकर मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इसके के लिए मुख्यमंत्री का में धन्यवाद करता हूं कि इस तरह का बिल लेकर आए. इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति मंत्रिमंडल में मिल चुकी है. अब सदन में इसकी चर्चा की जाएगी बिल पारित सदन में किया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा कि सहमति से धर्म परिवर्तन करने के लिए जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून है कि दोनों को जिला कलेक्टर को एक महीने पहले अर्जी देनी होती है, उनके सामने पेश होना पड़ता है. जिला कलेक्टर द्वारा दिए निर्देश के आधार पर निर्णय होता है.

ये भी पढ़ें-

बीकानेर जेल का गजब खेल! गलती से रिहा हुआ कैदी खुद सरेंडर करने पहुंचा कोर्ट, फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget