एक्सप्लोरर

WATCH: 'स्कूलों को लव जिहाद का अड्डा नहीं बनने देंगे', शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान

Madan Dilawar News: बीते दिनों राजस्थान के स्कूलों में सूर्य नमस्कार लागू करने के निर्देश दिए गए थे.अब शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि स्कूलों में लव जिहाद की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Rajasthan Love Jihad: राजस्थान के भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को जोधपुर सर्किट हाउस पहुंचे. इस दौरान मायलावास गुरुकुल बाड़मेर के लिए रवाना होने से पहले पहले मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री दिलावर ने चेतावनी के लहजे में कहा ''राजस्थान की स्कूलों को धर्मांतरण और लव जिहाद का अड्डा नहीं बनने देंगे. इस तरह की गतिविधि में जो भी शामिल हैं उसकी जांच कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.''

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा जिले के खजूरी गांव का जिक्र करते हुए कहा ''वहां के स्कूल में एक हिंदू लड़की के धर्म के कॉलम में अध्यापक ने मुस्लिम लिख दिया. उस स्कूल के बारे में शिकायत मिल रही थी कि वहां जबरदस्ती नमाज पढ़ाई जाती थी. वहां धर्मांतरण बड़ा भारी षड्यंत्र चल रहा था. इस धर्मांतरण के षड्यंत्र को हम चलने नहीं देंगे. स्कूलों को धर्मांतरण और लव जिहाद का अड्डा नहीं बनाने देंगे. प्रदेश में जहां जहां इस प्रकार के षड्यंत्र होंगे, जिसमें अध्यापक या छात्र छात्राएं जो भी शामिल होगा. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.''

सूर्य नमस्कार के लिए दिए थे निर्देश

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हमने पूर्व में सूर्य नमस्कार को लेकर कहा था कि प्रदेश की सरकारी स्कूलों की प्रार्थना सभा में सूर्य नमस्कार के लिए निर्देश दिए थे. इसके तहत अब रोजाना स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 10 मिनट सूर्य नमस्कार किया जाएगा. निर्देशों की अब समीक्षा बैठक भी की जाएगी साथ ही शिक्षा मंत्री दिलावर ने अध्यापक छात्रों के अभिभावक छात्र-छात्राओं से रोजाना सूर्य नमस्कार करने का आह्वान किया है.

पद संभालने के बाद से ही शिक्षा मंत्री का दिखा सख्त रुख 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपना पद संभालते एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं.  बता दें कि इससे पहले उन्होंने एक बयान में कहा था ''अकबर महान नहीं थे. कांग्रेस उन्हें महान मानती है. इसलिए देश में कांग्रेस का बंटाधार हो गया है.''

वहीं एजुकेशन नगरी कोटा के कोचिंग सेंटरों में बच्चों की आत्महत्या के मामले को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था ''इसमें मां-बाप भी दोषी हैं. क्योंकि बच्चो की जिस फील्ड में रुचि नहीं है. उसके बावजूद उसे इंजीनियर डॉक्टर बनने के लिए दबाव बनाया जाता है. ऐसे में दबाव के चलते बच्चे सुसाइड कर लेते हैं. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए.''

राजस्थान में मातृभाषा में पढ़ाई को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि आने वाले समय में यहां के स्टूडेंट भी अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करते नजर आएंगे. केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई. नई शिक्षा नीति को कांग्रेस की सरकार के समय लागू करने में दिलाए बरती गई थी. लेकिन अब उसमें देरी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें-Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा के आश्वासन के बाद जाट महापड़ाव स्थगित, एक महीने से ज्यादा समय था जारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget