एक्सप्लोरर

प्रहलाद गुंजल के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'उनकी आंखों में अहंकार की गंदगी है इसलिए...'

Lok Sabha Elections 2024: विधायक संदीप शर्मा ने प्रहलाद गुंजल के आरोपों पर कहा कि पुलिस महानिरीक्षक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और लोस अध्यक्ष के OSD के लिए गुंजल ने जिस भाषा का प्रयोग किया वह निंदनीय है.

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के आरोपों पर बीजेपी विधायक संदीप शर्मा और कल्पना देवी ने पलटवार किया है. दोनों ने कहा कि गुंजल की आंखों में अहंकार की गंदगी और दिल में झूठ, कपट है इसलिए उन्हें विकास नजर नहीं आएगा. ओम बिरला ने कोटा और बूंदी में 8100 करोड़ रुपये के काम करवाए हैं. उन्होंने गुंजल को चुनौती दी कि वह अपने 10 साल के विधायक कार्यकाल के विकास कार्य बताएं. 

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा में करीब 5300 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं. कोटा-बूंदी को दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे मिला है. कोटा में कोटा जंक्शन और डकनिया तलाव को 350 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने का काम चल रहा है. डकनिया तलाव में जल्द ही सभी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव होगा, जिसका फायदा नए कोटा के 10 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने कई और उपलब्धियां गिनाई. 

विधायक कल्पना देवी ने कहा कि इसी तरह बूंदी में 325 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज के नए भवन और 250 बेड का नया अस्पताल, 70 करोड़ की लागत से केशवरायपाटन मंदिर परिक्षेत्र का पुनर्विकास, 23 करोड़ की लागत से सेंट्रल स्कूल का नया भवन, 20 करोड़ की लागत से खेल संकुल का पुनर्विकास जिसमें 7 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक और 5 करोड़ से स्वीमिंग पूल शामिल है. तीन करोड़ की लागत से बूंदी के किले और ऐतिहासिक स्थानों पर लाइट्स, करीब 40 करोड़ की लागत से चार उच्च स्तरीय पुल, 200 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख सड़कें सहित अनेक विकास कार्य हुए हैं.
 
'गुंजल कांग्रेस नेताओं से पूछें एयरपोर्ट किसने अटकाया'
कोटा एयरपोर्ट के मामले पर विधायक कल्पना देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी से कहा कि 'वह कांग्रेस नेताओं से पूछें कि एयरपोर्ट की जमीन किसने अटकाई. कल्पना ने कहा कि यह बात तो अब पब्लिक डोमेन में है कि ढाई साल में दो दर्जन से अधिक पत्र लिखने के बाद भी तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने एयरपोर्ट भूमि के एयरपोर्ट अथॉरिटी को ट्रांसफऱ के लिए आवश्यक 127 करोड़ में से महज 21 करोड़ रुपये ही जमा करवाए. विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोटा एयरपोर्ट की गारंटी दी और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के महज सात दिन के अंदर राशि जमा करवा दी गई है. अब बस एयरपोर्ट की डीपीआर तैयार होने का इंतजार है. डीपीआर बनते ही काम शुरू हो जाएगा.'

कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के आरोपों का जवाब देते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि 'गुंजल ने अशोक गहलोत को कोटा आईआईटी का चोर कहकर आखिर सच्चाई को फिर से दुनिया के सामने ला दिया. ओम बिरला तो सालों से जयपुर में चल रही ट्रिपल आईटी को कोटा लाएं हैं. प्रदेश की बीजेपी सरकार ने कोटा को आईआईटी आवंटित की, जिसे कांग्रेस सरकार बनने के बाद गहलोत जोधपुर ले गए. इसके बाद कोटा को ट्रिपल आईटी मिली तो उसके भवन के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई पैसे नहीं दिए. बिरला ने भवन निर्माण के लिए 128 करोड़ का बजट स्वीकृत करवाया और केंद्र सरकार के निर्माण विभाग ने ही ट्रिपल आईटी भवन का निर्माण किया.'
 
'खुद की फर्जी पब्लिसिटी कर रहे गुंजल'
विधायक संदीप शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के आरोपों को दोयम दर्जे का बताया है. उन्होंने गुंजल को सलाह दी कि 'वह ओम बिरला के कार्यालय की चौकीदारी छोड़ कर प्रचार पर ध्यान दें. संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस महानिरीक्षक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी और लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी के लिए गुंजल ने जिस भाषा का उपयोग किया, वह निंदनीय हैं.

गुंजल हमेशा से ही इस तरह की निम्न स्तर की भाषा शैली का उपयोग करते हैं. अपने घर को बम से उड़ाने की आशंका जता कर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह राजनीतिक रूप से कतई परिपक्व नहीं हैं. इस तरह के ओछे आरोपों से खुद की फर्जी पब्लिसिटी कर रहे हैं.' 

गुंजल ने लगाया ये आरोप
दरअसल प्रहलाद गंजल ने गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर ओम बिरला और उनके अधिकारियों के साथ ही ओएसडी, भाई एवं कोटा आईजी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रहलाद गुंजल ने कहा कि चुनाव में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है और आईजी बीजेपी प्रत्याशी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं, वह कांग्रेस कार्यकताओं को अनावश्यक परेशान कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा कैंप कार्यालय को बीजेपी कार्यालय के रूप में उपयोग किया जा रहा है और उनके ओएसडी राजीव दत्ता खुलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर झोंकी ताकत, वैभव के लिए प्रचार में उतरा पूरा गहलोत परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: जालोर के कारोबारी को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, पुणे मॉल पर भी फायरिंग
जालोर के कारोबारी को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, पुणे मॉल पर भी फायरिंग
Bhilwara News: भीलवाड़ा में कालिका फोर्स का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन सिविल शैडो' में 18 मनचले गिरफ्तार, शहरभर में मचा हड़कंप
भीलवाड़ा में कालिका फोर्स का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन सिविल शैडो' में 18 मनचले गिरफ्तार, शहरभर में मचा हड़कंप
धौलपुर: 40 हजार रुपये और 6 यूनिट ब्लड लिया, अवैध अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत
धौलपुर: 40 हजार रुपये और 6 यूनिट ब्लड लिया, अवैध अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत
'कार्यकर्ता को परेशान किया तो दौड़ा-दौड़ा के मारूंगा...', कांग्रेस नेता अशोक चांदना का वीडियो वायरल
'कार्यकर्ता को परेशान किया तो दौड़ा-दौड़ा के मारूंगा...', कांग्रेस नेता अशोक चांदना का वीडियो वायरल

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीदरलैंड के बाद अब स्वीडन जाएंगे PM मोदी, 8 साल बाद हो रहा दौरा, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
नीदरलैंड के बाद अब स्वीडन जाएंगे PM मोदी, 8 साल बाद हो रहा दौरा, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
मोरबी: किराया नहीं दे पाया तो करवा दिया पत्नी और मासूम बेटी का रेप, मकान मालिक भी गिरफ्तार
मोरबी: किराया नहीं दे पाया तो करवा दिया पत्नी और मासूम बेटी का रेप, मकान मालिक भी गिरफ्तार
NEET Paper Leak: टेलीग्राम का इस्तेमाल, नासिक में कोचिंग क्लास वालों से पूछताछ... NEET पेपर लीक में CBI की रडार पर कौन?
टेलीग्राम का इस्तेमाल, नासिक में कोचिंग क्लास वालों से पूछताछ... NEET पेपर लीक में CBI की रडार पर कौन?
Cannes 2026: क्या उर्वशी रौतेला ने गिगी हदीद का लुक किया कॉपी? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
कान्स 2026: क्या उर्वशी रौतेला ने गिगी हदीद का लुक किया कॉपी? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
दुनिया के 5 सबसे छोटे कद वाले क्रिकेटर कौन, जिन्होंने अपने खेल से बनाई अलग पहचान
दुनिया के 5 सबसे छोटे कद वाले क्रिकेटर कौन, जिन्होंने अपने खेल से बनाई अलग पहचान
Silver News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सिल्वर के इंपोर्ट पर लगाई रोक, जानें क्यों उठाया गया ये कदम?
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सिल्वर के इंपोर्ट पर लगाई रोक, जानें क्यों उठाया गया ये कदम?
WiFi Vs LiFi: WiFi और LiFi में क्या होता है अंतर? जानिए कौन कहां आता है काम, हैरान कर देगी ये बातें
WiFi और LiFi में क्या होता है अंतर? जानिए कौन कहां आता है काम, हैरान कर देगी ये बातें
गर्मियों में नहीं सूखेगा नींबू का एक भी पत्ता, इस स्मार्ट ट्रिक से पौधा रहेगा एकदम हरा-भरा
गर्मियों में नहीं सूखेगा नींबू का एक भी पत्ता, इस स्मार्ट ट्रिक से पौधा रहेगा एकदम हरा-भरा
Embed widget