एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: जालोर सिरोही सीट पर युवा चेहरे को मौका देने की मांग, सांसद देवजी पटेल की बढ़ सकती है मुश्किल, जानें समीकरण

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है. वहीं जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर सांसद देवजी एम पटेल की जगह युवा को टिकट देने की मांग उठ रही है.

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है. राजस्थान में 25 लोकसभा सीट हैं. 2014 में और 2019 में 25 की 25 सीटें बीजेपी के गठबंधन को मिली है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 25 की 25 सीटों पर 65 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल करने की तैयारी कर रही है. लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर मंथन भी शुरू हो चुका है. 

कई जगह मौजूदा सांसदों का छोटा-मोटा विरोध भी देखने को मिल रहा है. बता दें कि राजस्थान का जालौर सिरोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गुजरात सीमा से सटा हुआ है. 

बीजेपी का टिकट माना जा रहा है जीत की गारंटी
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोकसभा चुनाव में बीजेपी का टिकट पर चुनाव लड़ना जीत की गारंटी माना जा रहा है. इसलिए दावेदारों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है. बीजेपी नेताओं का दावा है कि पार्टी इस बार सभी 25 सीटों पर जीतकर हैट्रिक बनाएगी, राजस्थान फिर इतिहास रचेगा. 

‘जालौर-सिरोही सीट पर युवा चेहरे को मौका देने की मांग’
जालौर सिरोही लोकसभा सीट पर वर्तमान में बीजेपी के देवजी एम पटेल है. इन्होंने पार्टी के कहने पर 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा था. बीजेपी में बगावत के कारण उन्हें करारी हार मिल चुकी है. पार्टी में युवा चेहरे को मौका देने को लेकर आवाज उठने लगी है. देवजी एम पटेल का विरोधी टिकट काटने को लेकर आमादा हो चुके हैं. बीजेपी टिकट बंटवारे में तमाम पहलुओं पर गौर करती हैं सभी पैरामीटर पर खड़े उतरने वाले की ही झोली में टिकट आती है. ऐसे में वर्तमान सांसद के लिए टिकट बचाने की बड़ी चुनौती है.

‘जालौर सिरोही संसदीय क्षेत्र का यह है इतिहास’
• 1952 में भवानी सिंह निर्दलीय
• 1957 सूरज रतन दमामी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
• 1962 हरिश्चंद्र माथुर कांग्रेस
• 1967 डी.एन पाटोदिया स्वतंत्र पार्टी
• 1971 एस के संघी कांग्रेस
• 1977 हुकमाराम जनता पार्टी
• 1980 बिरदाराम फुलवरिया कांग्रेस
• 1984 सरदार बूटा सिंह कांग्रेस
• 1999 कैलाश मेघवाल भारतीय जनता पार्टी
• 1991 सरदार बूटा सिंह कांग्रेस पार्टी
• 1996 परशुराम मेघवाल कांग्रेस पार्टी
• 1998 सरदार बूटा सिंह कांग्रेस
• 1999 सरदार बूटा सिंह कांग्रेस
• 2004 बी सुशीला बीजेपी
• 2009 देवजी एम पटेल बीजेपी
• 2014 देवजी एम पटेल बीजेपी
• 2019 देवजी एम पटेल बीजेपी

‘जालौर-सिरोही लोकसभा की 4 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा’
राजस्थान का जालौर सिरोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गुजरात सीमा से सटा हुआ है. जालौर सिरोही संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. जालौर, आहोर, भीनमाल, सांचौर, रानीवाड़ा, सिरोही, आबू पिंडवाड़ा व रेवदर है 08 विधानसभा सीटों में 04 बीजेपी के पास 03 कांग्रेस के पास वहीं 01 निर्दलीय के पास है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: सर्दी की विदाई से मौसम ने अचानक बदला मिजाज, जारी हुई बारिश की चेतावनी, यहां हो सकती है बरसात

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget