एक्सप्लोरर

Kota to Ahmedabad New Train: कोटा से अहमदाबाद के लिए 3 मार्च से नई ट्रेन, इन यात्रियों को होगा विशेष लाभ

Kota To Ahmedabad Train: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 मार्च को शाम 6.45 बजे कोटा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे. इस मौके पर चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी ट्रेन से चित्तौड़ तक जाएंगे.

Kota New Train: कोटा संभाग के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. कोटा से 3 मार्च से अहमदाबाद (Ahmedabad) के सैटेलाइट स्टेशन असारवा (Asarwa) तक सीधी ट्रेन चलेगी. सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस ट्रेन के माध्यम कोटा अब बूंदी, उदयपुर (Udaypur), डूंगरपुर के रास्ते से भी अहमदाबाद से जुड़ जाएगा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) के प्रयासों से इस ट्रेन का लाभ कोटा और आसपास के 20 से ज्यादा स्टेशनों के यात्रियों को इसका लाभ होगा.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दिखाएंगे हरी झंडी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 मार्च को शाम 6.45 बजे कोटा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे. इस मौके पर चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी ट्रेन से चित्तौड़ तक जाएंगे. गाड़ी संख्या 19822 कोटा से असारवा के बीच मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. कोटा से 6.45 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे असारवा पहुंचगी. वापसी में गाड़ी संख्या 19821 असारवा से कोटा के बीच बुधवार और शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन रात 8.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे कोटा पहुंचेगी. ट्रेन में 2 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 4 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 7 स्लीपर, 2 साधारण और एक कोच दिव्यांग व गार्ड का होगा.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
कोटा और असारवा के बीच यह ट्रेन बूंदी, मांडलगढ़, पारसोली, बस्सी बेरीसाल, चंदेरिया, कपासन, फतेहनगर, मावली जंक्शन, राणा प्रताप नगर, उदयपुर सिटी, जावर, जयसमंद रोड, डूंगरपुर, लुसाड़िया, रायगढ़ रोड, हिम्मतनगर, नंदोल, दाहेगम और सरदारग्राम स्टेशनों पर रूकेगी.
 
यात्रियों को आसानी से मिलेगी जगह
कोटा और अहमदाबाद के बीच अभी 14 ट्रेनें संचालित हैं. इनमें से कुछ दैनिक और कुछ साप्ताहिक हैं. इसके बाद भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में दिक्कत आती है. नई ट्रेन के कोटा से चलने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा. इससे उनका सफर सुगम हो जाएगा. यह ट्रेन बूंदी, उदयपुर के रास्ते अहमदाबाद जाने वाली पहली ट्रेन भी होगी.

यह भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर में खेत में बकरी घुसने के विवाद में नाबालिग लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट, मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget