एक्सप्लोरर

Kota Suicide: पिता ने मोबाइल चलाने से रोका और डांट लगाई तो नाबालिग ने फंदे से झूलकर दे दी जान

Rajasthan Suicide: कोटा में पिता की डांट से नाराज होकर एक किशोरी ने अपनी जान दे दी. पिता ने बताया कि वह 10वीं की छात्रा थी, लेकिन ज्यादातर मोबाइल पर वीडियो देखती और गेम खेलती थी.

राजस्थान के कोटा में एक किशोरी ने मोबाइल फोन पर ‘गेम’ खेलने को लेकर पिता के डांटने से क्षुब्ध होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर इलाके में हुई.पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय लड़की कक्षा 10वीं की छात्रा थी.

मोबाइल में वीडियो देखने और गेम खेलने के लिए पिता ने डांटा 

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि उसके पिता ने जब उसे फोन पर ‘गेम’ खेलने के लिए डांटा और उसे अपनी पढ़ाई के लिए अधिक समय देने को कहा था, तो लड़की ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया और पंखे से लटक कर कथित तौर पर फांसी लगा ली.पुलिस ने बताया कि रात लगभग आठ बजे जब उसके परिवार के सदस्यों ने उसे रात के खाने के लिए बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और लड़की को मृत पाया.

सिंह ने बताया कि रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया. बोरखेड़ा थाने के सीआई जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बनवारीलाल अपने परिवार के साथ बोरखेड़ा के बजरंगनगर में अपने ससुराल में रहते हैं. उनकी बेटी कृपांशी (15) आए दिन मोबाइल पर वीडियों देखती थी और गेम खेलती थी. शनिवार शाम को वह अपने पिता का मोबाइल चला रही थी.

बनवारीलाल को अपने काम पर जाना था, इसी दौरान पिता ने बेटी से मोबाइल मांगा और डांट दिया. पिता ने कहा कि पढ़ाई में ध्यान लगाओ, दसवीं क्लास में पढ़ती हो एग्जाम आने वाले हैं, दिनभर मोाबइल में लगी रहती है, उसके बाद क्या था, कृपांशी नाराज हो गई और अपने कमरे में चली गई.

 खाना खाने के लिए बुलाया तो पता चला फांसी पर झूल गई
 नाराज कृपांशी अपने कमरें में जाने के बाद बाहर नहीं आई, रात को जब उसे खाने के लिए बुलाया तो उसकी आवाज नहीं आई, कई बार तकाजा किया तो वह नहीं बोली तो शक हुआ और दरवाजे को तोडा तो वह फांसी पर लटकी हुई थी. उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने कृपांशी को मृत घोषित कर दिया. घरवालों से जब पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि उसे मोबाइल की आदत थी और मोबाइल देखती थी. मोबाइल लेते ही वह नाराज हो जाती थी और कई बार पिता उसे डांट देते थे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: शीतलहर के बीच पिलानी रहा सबसे ठंडा, कहां कितना गिरा पारा और कल कैसा रहेगा मौसम?


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget