एक्सप्लोरर

Kota News: एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा कोटा रेलवे स्टेशन, 207 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प

Kota Railway Station News: यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कोटा रेलवे स्टेशन कोई आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. स्टेशन का निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है.

Kota News Today: पश्चिम मध्य रेलवे के जरिये राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित करने का काम डीआरएम मनीष तिवारी के नेतृत्व में विश्वस्तरीय तर्ज पर किया जा रहा है. इसके अलावा पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण शीर्ष नेतृत्व और संबंधित विभाग के अधिकारी नियमित रूप से कर रहे हैं. 

कोटा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 207.63 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसे 29 अप्रैल 2025 तक पूरा होने का लक्ष्य तय किया गया है. कोटा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य 12 नवंबर 2022 में शुरू हुआ था. 

इस कार्य के निर्माण अवधि की समय सीमा 900 दिन के भीतर निर्धारित की गई है. कोटा रेलवे स्टेशन के 6765 वर्गमीटर में 2 आगमन ब्लॉक और 1 प्रस्थान ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा. जो विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा.

हैंडीकैप फ्रेंड्ली होगा कोटा रेलवे स्टेशन 
स्टेशन पर वीआईपी लाउन्ज, वेटिंग रूम, फूड प्लाजा और क्यिोस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगी. प्लेटफार्म नंबर 1 और 3 को जोड़ने के लिए 2100 वर्गमीटर में कॉनकोर्स एरिया का निर्माण किया जाएगा. यात्रियों की सुविधा के लिए 8 लिफ्ट और 14 एस्कलेटर का प्रावधान किया गया है. ये पूरा स्टेशन हैंडिकेप फ्रेंड्ली होगा और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाएंगे. पर्यावरण सरंक्षण के लिए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके अलावा सौर ऊर्जा और जल सरंक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी. वर्तमान में स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य में सर्वे और सॉयल एक्स्प्लोरेशन का कार्य कर लिया गया है. 

इसके अलावा बायो स्टेशन और इलेक्ट्रिक सबस्टेशन की फाउण्डेशन, खुदाई और पीसीसी का कार्य भी किया जा रहा है. भविष्य में पुनर्विकसित कोटा स्टेशन यहां से सफर करने वाले यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जिससे क्षेत्र का आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर पैदा होंगे.  

कोटा रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी सुविधाएं
विश्वस्तरीय और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कोटा रेलवे स्टेशन को कई खंडों में विकसित किया जा रहा हैं. जिसमें फ्रंट साइड स्टेशन भवन का निर्माण में दो मंजिला भवन जिसमें एक मध्यवर्ती मेजानाइन तल का निर्माण किया जाएगा. 

भूतल पर प्रस्थान और आगमन ब्लॉक, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, क्लॉक रूम, वीआईपी लाउंज, कार्यालयों की सुविधा होगी.  इसी तरह मेजेनाइन फ्लोर पर रिटायरिंग रूम, स्टोर रूम और कार्यालय. पहली मंजिल में प्रतीक्षालय (सामान्य और महिला), डोरमेट्री, भोजनालय, बजट होटल, शिशु आहार कक्ष, कियोस्क हैं.

रियर साइड: रियर साइड स्टेशन भवन का निर्माण में दो मंजिला भवन होगा. जिसमें एक मध्यवर्ती मेजानाइन तल में भूतल पर प्रस्थान और आगमन ब्लॉक, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, क्लॉक रूम और अन्य सुविधाएं. मेजेनाइन फ्लोर जिसमें आॅफिस स्पेस आदि रहेंगे. प्रथम तल में प्रतीक्षालय, डोरमेट्री, रिटायरिंग रूम, कियोस्क होंगे.

अन्य सुविधाएं : सभी प्लेटफार्मों पर सीओपी का प्रावधान होगा. स्टेशन भवनों, पार्किंग और यात्री सुविधाओं से लैस होंगी. इसके अलावा दिव्यांगजनों के अनुकूल पहुंच कई सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. दो नए यात्री प्लेटफार्म का निर्माण और मौजूदा प्लेटफार्म का चौड़ीकरण होगा.
 
फ्रंट और रियर स्टेशन बिल्डिंग और सभी प्लेटफार्मों को जोड़ने वाले नए कॉनकोर्स का निर्माण. थ्रू रूफ का निर्माण, प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक को कवर करना. फ्रंट और रियर साइड पर सकुर्लेटिंग एरिया और पार्किंग सुविधाओं का विकास. स्टेशन के दोनों ओर सकुर्लेटिंग एरिया में लैंडस्केपिंग.

संचार और विद्युत सुविधाएं:  यात्री सूचना प्रदर्शन प्रणाली, यात्री घोषणा प्रणाली, सीसीटीवी प्रणाली, कोच इंडिकेशन और ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड. इसके अलावा लिफ्ट, एस्केलेटर और सौर संयंत्रों से भी स्टेशन को लैस किया जाएगा.

कोटा स्टेशन के निर्माण कार्य की प्रगति 
नया रेलवे स्टेशन के लिंटेल के ऊपर कॉलम कैप, छत की ढलाई का काम पूरा हो गया. ट्रस इंस्टालेशन, छत की शीटिंग और ब्लॉक चिनाई, फिनिशिंग का काम प्रगति पर है.

नया सामुदायिक भवन- लिंटेल के ऊपर कॉलम कैप, छत की ढलाई का काम पूरा हो गया. ट्रस इंस्टालेशन, छत की शीटिंग और ब्लॉक चिनाई, फिनिशिंग का काम प्रगति पर है.

विद्युत सब स्टेशन- प्लास्टर का काम पूरा हो गया है. प्लंबिंग और इलेक्ट्रिकल कंड्यूटिंग का काम प्रगति पर है.

रियर स्टेशन बिल्डिंग- प्रथम तल तक कॉलम का काम पूरा हो गया है. कॉनकोर्स पाइप का काम पूरा हो चुका है. इसके अलावा रूफ पाइल और पाइल कैप का काम प्रगति पर है. प्रथम तल स्तर पर स्लैब शटरिंग और सुदृढीकरण का कार्य प्रगति पर है.

ये भी पढ़ें: कोटा बूंदी के वोटर्स में मतदान को लेकर दिखा उत्साह, 71.26 फीसदी के साथ साल 2019 का टूटा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: फोटोशूट के लिए गुलाबी रंगे गए हाथी की हुई मौत, लापरवाह अधिकारियों और विदेशी इंफ्लुएंसर पर एक्शन
जयपुर: फोटोशूट के लिए गुलाबी रंगे गए हाथी की हुई मौत, विदेशी इंफ्लुएंसर पर हो सकता है एक्शन
Jodhpur: जोधपुर की यशवंती सोनी ने रचा इतिहास, 4 साल में 12.5cm लंबे नाखून बढ़ाकर बनाया रिकॉर्ड
जोधपुर की यशवंती सोनी ने रचा इतिहास, 4 साल में 12.5cm लंबे नाखून बढ़ाकर बनाया रिकॉर्ड
जोधपुर: हनुमान मंदिर में ‘पूजा की बारी’ पर बवाल, एक ही परिवार लोगों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
जोधपुर: हनुमान मंदिर में ‘पूजा की बारी’ पर बवाल, एक ही परिवार लोगों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
राजस्थान: IAS टीना डाबी का अब इस शहर में हुआ ट्रांसफर, जानें कहां है पति की पोस्टिंग?
राजस्थान: IAS टीना डाबी का अब इस शहर में हुआ ट्रांसफर, जानें कहां है पति की पोस्टिंग?

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
महाराष्ट्र की 'लाडली बहनों' के लिए मुसीबत! बंद किए गए 68 लाख खाते, e-KYC नहीं है तो जल्द कराएं
महाराष्ट्र की 'लाडली बहनों' के लिए मुसीबत! बंद किए गए 68 लाख खाते, e-KYC नहीं है तो जल्द कराएं
Iran-US War: ‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
Lung Cancer Early Signs: 3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
Video: एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
Embed widget