एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'कोटा में उद्योग मेले के लिए स्थाई रूप से विकसित होंगे प्रदर्शनी स्थल', ओम बिरला ने की महिला उद्यमियों की तारीफ

Kota News: लघु उद्योग भारती महिला इकाई की प्रदर्शनी में लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी सराहनीय प्रयास है. कोटा में उद्योग मेले के लिए स्थाई रूप से प्रदर्शनी स्थल विकसित होंगे.

Kota News: लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा तीन दिवसीय स्वयंसिद्वा प्रदर्शनी का समापन कोटा में हुआ. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियों से घरेलू एवं छोटे स्तर पर कार्य करने वाली महिला उद्यमियों के उत्पादन की जानकारी एवं बिक्री के सराहनीय प्रयास है.

इस तरह की उद्योग प्रदर्शनियां कारगर साबित होती है जिससे महिला उद्यमी गृहस्थी को चलाते हुए अपनी परिवार को आर्थिक रूप से सफल बनाने में मददगार साबित होती है. ऐसी प्रदर्शनियां पूरे देश में आयोजित की जा रही है. जिनका मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत महिला उत्थान एवं रोजगार के दृष्टिकोण से बहुत ही जन उपयोगी है. बिरला ने कहा कि कोटा में औद्योगिक प्रदर्शनी एवं उद्योग मेले के लिए स्थाई रूप से प्रदर्शनी स्थल विकसित होंगे.

जो महिलाएं घरेलू उत्पादन कर रही है उनको बिक्री के लिए प्लेटफार्म की कमी
बिरला ने कहा कि घर में रहकर जो महिलाएं घरेलू उत्पादन कर रही है उनको बिक्री के लिए प्लेटफार्म की कमी महसूस की जा रही है जबकि उनके द्वारा उत्पादित वस्तुएं गुणवत्तापूर्ण होती है. बिरला ने प्रदर्शनी की एक-एक स्टॉल पर जाकर देखा कि किस प्रकार से गुणवत्तापूर्ण एवं रोजमर्रा के काम आने वाले वस्तुओं का उत्पादन महिला उद्यमियों द्वारा किया जा रहा है, जो एक सराहनीय कार्य है. अगर हम भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना तभी साकार होगा जब ऐसी योजनाएं वृहद स्तर पर लागू की जाए. इसके लिए हम पूर्णतया कटिबद्ध हैं.

महिला उद्यमियों के लिए अलग से क्लस्टर की स्थापना की जाए
इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि स्वयंसिद्धा समूह को ट्रेडमार्क का दर्जा दिया जाए साथ ही महिला उद्यमियों के लिए अलग से क्लस्टर की स्थापना की जाए एवं आनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जाए साथ ही जो महिलाएं घरेलू उत्पादन घर पर बनाती है उनका प्रचार एवं बिक्री के लिए उनको प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए. लघु उद्योग भारती की यही मंशा है कि आने वाले समय में इस तरह के प्रर्दशनी के आयोजन मे सभी वर्गों को जोड़ा जाए. माहेश्वरी ने कहा कि ऐसी उद्योग प्रदर्शनियां व मेले के माध्यम से नए निवेशकों को उद्योगों की स्थापना की नई तकनीकी जानकारी एवं सरकारी स्तर पर मिलने वाली छूटो की जानकारी भी प्राप्त होती है साथ ही स्थाई रूप से उद्योग प्रदर्शनियों स्थल का निर्माण होता है तो स्टोन मार्ट  जैसे आयोजन कोटा में किया जा सकता हैं.

इस तरह की प्रदर्शनी आज की आवश्यकता 
उन्होंने इस प्रदर्शनी को पूर्ण सफल बताते हुए कहा कि आने वाले समय में महिला उद्यमियों द्वारा वृहद स्तर पर ऐसी प्रदर्शनी आयोजित करने के प्रयास होने चाहिए जिससे व्यापार उद्योग जगत द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा. इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल एवं पूर्व प्रांतीय सचिव अचल पोद्दार ने कहा कि स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी आज की आवश्यकता है. 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan BJP Clash: विकसित भारत संकल्प यात्रा में भिड़े बीजेपी नेता, कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, थाने में रिपोर्ट दर्ज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget